1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने भुवनेश्वर को फिट घोषित किया, इंडिया ए के लिये खेलेंगे

बीसीसीआई ने भुवनेश्वर को फिट घोषित किया, इंडिया ए के लिये खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2018 10:46 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 10:46 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिटेन में तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भुवनेश्वर के पीठ का दर्द बढ़ गया था।

- India TV Hindi
 भुवनेश्वर कुमार

बेंगलुरू: बीसीसीआई ने आज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को फिट घोषित किया और कहा कि वह चार देशों के बीच खेली जा रही सीरीज में भारत ए की तरफ से खेलेंगे। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘भुवनेश्वर कुमार को फिट घोषित कर दिया गया है और वह भारत ए टीम का हिस्सा होंगे।’’ 

भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिटेन में तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भुवनेश्वर के पीठ का दर्द बढ़ गया था। इसके बाद वह भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये थे और वह पीठ दर्द से उबरने के लिये यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जुड़ गये थे।

भुवनेश्वर 29 अगस्त को श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैच खेलेंगे। भारत ए पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसके केवल नौ अंक हैं। उसे आज दक्षिण अफ्रीकी टीम से हार का सामना करना पड़ा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल