1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे टेस्ट, डे2, लंच: बल्ले के बाद बॉल से भी स्टार्क का कहर, भारत 70/3

पुणे टेस्ट, डे2, लंच: बल्ले के बाद बॉल से भी स्टार्क का कहर, भारत 70/3

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2017 11:46 am IST,  Updated : Feb 24, 2017 11:46 am IST

पुणे: बल्लेबाज़ी से अपनी टीम से बिखरने से बचाने के बाद मिशल स्टार्क ने बॉल से कहर बरपा किया और एक ही ओवर में लगातार दो बॉल पर पुजारा () और कप्तान विराटो कोहली (0)

 Mitchell Starc, Peter Handscomb- India TV Hindi
Mitchell Starc, Peter Handscomb

पुणे: बल्लेबाज़ी से अपनी टीम से बिखरने से बचाने के बाद मिशल स्टार्क ने बॉल से कहर बरपा किया और एक ही ओवर में लगातार दो बॉल पर पुजारा () और कप्तान विराटो कोहली (0) को पैवेलियन की राह दिखाकर ऑस्ट्रेलिया को कमोबेश अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया। टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर   रन बना लिए हैं। इस समय राहुल() और रहाणे () खेल रहे हैं।

आज ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 256/9 से आगे खेलना शुरु किया लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाज़ मिशल स्टार्क (57) दिन के पहले ओवर में ही एक चौक्का लगाकर आउट हो गए और इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पारी 260 पर सिमट गई।

भारत की सुरुआत अच्छी नही रही और मुरली विजय (10)  26 के स्कोर पर विकेट के पीछे हैज़लवुड़ के शिकार बन गए। इसके बाद 44 के स्कोर पर भारत को लगातार दो झटके लगे। स्टार्क ने पहले चेतेश्वर पुजारा (4) को विकेटकीपर मैथ्यू वैड के हाथों कैच करवाया फिर कप्तान विराट कोहली (0) को भी अगली बॉल पर चलता कर दिया। तीन विकेट दगिरने के बाद राहुल और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

इसके पहले ओपनर मैट रेनशॉ (68) और तेज़ गेंदबाज़ मिशल स्टार्क (अविजित 57) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 9 विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। स्टार्क ने एक समय बेहद नाज़ुक स्तिथि में दिख रही अपनी टीम की खेल में वापसी कराते हुए बैज़लव़ के साथ दसवें विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी की।

दूसरी तरफ स्पिन लेने वाले ट्रैक पर तेज़ा गेंदबाज़ उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। अश्विन ने तीन और जडेजा ने दो विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल