1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित का शतक फिर बेकार, लगातार दूसरा वनडे हारा भारत

रोहित का शतक फिर बेकार, लगातार दूसरा वनडे हारा भारत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Jan 15, 2016 04:56 pm IST

रोहित शर्मा के शतक की मदद से भारत ने एक बार फिर विशाल स्कोर बनाया, लेकिन गेंदबाज फिर नाकाम रहे और पहले मैच की कहानी दोहराते हुए आस्ट्रेलिया ने उसे आज दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

india australia- India TV Hindi
india australia

ब्रिसबेन: रोहित शर्मा के शतक की मदद से भारत ने एक बार फिर विशाल स्कोर बनाया, लेकिन गेंदबाज फिर नाकाम रहे और पहले मैच की कहानी हूबहू दोहराते हुए आस्ट्रेलिया ने उसे आज दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। पर्थ में पहले वनडे में 171 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लगातार दूसरे शतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 308 रन बनाए।

जवाब में आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (71) और शान मार्श (71) से मिली शानदार शुरूआत के बाद पहले मैच के शतकवीर जार्ज बेली (नाबाद 76 ) की पारियों के दम पर एक ओवर बाकी रहते सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेली ने सिर्फ 58 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले फिंच और मार्श ने आस्ट्रेलिया को दमदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट की साझेदारी में 145 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता के लिए 25वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा जब रविंद्र जडेजा ने फिंच को रहाणे के हाथों लपकवाया।

फिंच ने 81 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। मार्श को ईशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा जिनका कैच कोहली ने लपका। उन्होंने 84 गेंद में पांच चौकों की मदद से 71 रन बनाए। पर्थ में शतक बनाने वाले स्मिथ 47 गेंद में 46 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार हुए, लेकिन इसके बाद बेली और मैक्सवेल ने कोई और विकेट गंवाए बिना टीम को गाबा पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ जीत दिलाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल