1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकता टेस्ट, डे1: पहले दिन भारत ने 239 रनों पर गंवाए 7 विकेट

कोलकता टेस्ट, डे1: पहले दिन भारत ने 239 रनों पर गंवाए 7 विकेट

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2016 06:02 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 07:20 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण चार ओवर पहले ही खेल

team india- India TV Hindi
team india

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के कारण चार ओवर पहले ही खेल खत्म करने की घोषणा की गई।

स्टम्प्स तक रिद्धिमान साहा 14 और रवीन्द्र जडेजा बिना खाता नाबाद लौटे।

भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 77 रन बनाए।

पुजारा ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाए। वहीं 157 गेंदों की पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जीतन पटेल को दो सफलता मिली। नील वेगनर और ट्रेंट बाउल्ट एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल