1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को महान टीम बनने के लिए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीतना होगा : माइकल वॉन

भारत को महान टीम बनने के लिए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीतना होगा : माइकल वॉन

 Edited By: IANS
 Published : Feb 29, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 04:20 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को एक महान टीम बनने के लिए उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ उसके घर में जीतना होगा।

India vs New Zealand, India vs New Zealand 2020, India vs New Zealand Tests, India vs New Zealand Te- India TV Hindi
Michael Vaughan and Virat kohli Image Source : GETTY IMAGES/AP

भारतीय बल्लेबाजों का न्यूजीलैंड की पिचों पर खराब प्रदर्शन शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भी जारी रहा और इसी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को महान टीम बनना है तो उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीतना होगा। 

वॉन ने ट्विटर पर लिखा, "न्यूजीलैंड, भारत को सीख दे रही है कि उन परिस्थितियों में कैसे खेला जाता है जहां गेंद हवा में लहरती है.. अगर भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में जीतना शुरू नहीं करता है तो वह महान टीम नहीं बन सकती।"

मैच के पहले दिन भारतीय टीम 242 रनों पर ढेर हो गई। भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में भी पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी के अर्धशतकों का अहम योगदान रहा।

पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे थे। टीम के कप्तान विराट कोहली का रनों का सूखा बदस्तूर जारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल