1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला वनडे: भारतीय बोलर्स के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 190 पर ऑलआउट

धर्मशाला वनडे: भारतीय बोलर्स के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 190 पर ऑलआउट

 Written By: IANS
 Published : Oct 16, 2016 05:31 pm IST,  Updated : Oct 16, 2016 05:32 pm IST

अपना 900वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रही भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 43.5 ओवरों में 190 रनों पर धराशायी कर दिया।

AP Photo- India TV Hindi
AP Photo

धर्मशाला: अपना 900वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रही भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) स्टेडियम में चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 43.5 ओवरों में 190 रनों पर धराशायी कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली, जबकि लंबे समय के बाद वापसी करते हुए टिम साउदी (55) ने भी अहम योगदान दिया।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही ठहराते हुए न्यूजीलैंड को शुरू से ही बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत के लिए पदार्पण मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या और अमित मिश्रा ने 3-3 जबकि उमेश यादव और केदार जाधव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल