1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से कोहली को बाहर करने पर बोला ये दिग्गज- 'किसी एक पर निर्भर नहीं है टीम इंडिया'

एशिया कप से कोहली को बाहर करने पर बोला ये दिग्गज- 'किसी एक पर निर्भर नहीं है टीम इंडिया'

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 08:03 pm IST

एशिया कप के लिए विराट कोहली को अराम देने पर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स ने 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए विराट कोहली को अराम देने पर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। जोन्स ने कहा, "भारत एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन मैं मानता हू् कि यह पांडे, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है और महेंद्र सिंह धोनी को मत भूलिए।"

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली पहले और तीसरे टेस्ट में 200 रन बनाए और साल के अंत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। 

जोन्स ने कहा, "मैं समझता हूं कि एशिया कप के लिए रोहित की कप्तानी वाली टीम बेहतरीन है। टीम में ऐसे गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग करा सकते हैं और अंतिम 25-30 ओवरों में स्पिनर कारगार साबित हो सकते हैं। टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।"

जोन्स ने आगे कहा, "भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, टीम का संतुलन बहुत अच्छा है।" यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली की गैरमौजूदगी से 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर प्रभाव पड़ेगा? जोन्स ने कहा, "यह सब कुछ एक टीम के बारे में हैं और जब भी भारत एवं पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी तो उत्साह अपने चरम पर होगा।"

जोन्स ने कहा, "मैं चाहता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज कोहली के लिए सफल रहे लेकिन वह खेले या न खेलें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच पूरी दुनिया देखेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल