1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नंवबर अंत में होगा भारत-पाक डेविस कप मुकाबला

नंवबर अंत में होगा भारत-पाक डेविस कप मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 11:38 pm IST

 भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप का मुकाबला इसी साल 29-30 नवंबर या 30 नवंबर-1 दिसंबर को हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने इस बात की जानकारी दी। 

भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : PTI

कोलकाता। भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप का मुकाबला इसी साल 29-30 नवंबर या 30 नवंबर-1 दिसंबर को हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने इस बात की जानकारी दी। यह मैच कहां खेला जाएगा इस पर हालांकि फैसला चार नवंबर को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा। इस दिन तय किया जाएगा कि क्या इस्लामाबाद सुरक्षा के लिहाज से मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है या फिर मुकाबले को किसी तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआटीए) के महासचिव हिरनमॉय चटर्जी ने आईएएनएस को बताया, "आईटीएफ ने हमें मेल के माध्यम से तारीखें दी हैं और कहा है कि यह मैच तभी होगा जब नंवबर 4 को सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठक में संतुष्टि होगी।"

चटर्जी से जब पूछा गया कि अगर मुकाबला पाकिस्तान में होता है तो एआईटीए अपनी टीम भेजेगा? इस पर उन्होंने कहा, "इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।"

इस मुकाबले को पहसे 14-15 सितंबर को इस्लामाबाद में खेला जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से डेविस कप समिति ने इसे नवंबर के लिए स्थागित कर दिया।

भारत इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान जाने को तैयार था लेकिन भारतीय सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में से धारा 370 हटाने के बाद बिगड़े हालात के मद्देनजर इसे टाल दिया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।