दुबई: ICC की वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर पहुंच गई है अब भारत के 117 अंक है, तो वही दक्षिण अफ्रीका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे, स्थान पर बरकरार है। रैकिंग में भारत ने न्यूज़ीलैंड को नीचे धकेलते हुए तीसरे स्थान पर पकड़ बनाई है। अब न्यूज़ीलैंड 115 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
- IPL 10: केन्या IPL के जरिए पर्यटन को देगा बढ़ावा
- IPL 2017: जब टीम की ख़ातिर प्रीति ज़िंटा बन गईं बेबी सिटर
रैंकिंग में पाकिस्तान आठवें स्थान पर है, जबकि उससे नीचे वेस्टइंडीज़ की टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है। 30 सितंबर 2017 को अगली सात टॉप रैंकिंग वाली टीमें ICC क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए क्वालीफाई करेंगी तो वही चैम्पियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट भी 1 जून से शुरू होने वाला है।
किस टीम को हुआ अंकों का नुकसान:
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ दोनों टीमों को अंकों का नुकसान हुआ है क्योंकि पाकिस्तान के पहले 90 अंक थे और अब उसके 88 अंक हो गए हैं तो वही वेस्टइंडीज़ टीम को भी अंकों का नुकसान हुआ है। पहले वेस्टइंडीज़ के 83 अंक थे और अब वो 79 अंकों पर आ गई है। श्रीलंका और बांग्लादेश जो की छठे और सातवें स्थान पर हैं। रैंकिंग में इन दोनों टीमों से आगे चल रहे हैं, जबाकि पांच अंक की बढ़त पाकर दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और ऑस्ट्रेलिया 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड इस रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है जो की चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 और विश्वकप 2019 का मेज़बान भी है तो वही अफगानिस्तान 10वें और जिम्बाब्वे 11वें स्थान पर है।