1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर बी एस चंद्रशेखर की हालत में सुधार

भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर बी एस चंद्रशेखर की हालत में सुधार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 11:24 am IST,  Updated : Jan 18, 2021 11:24 am IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर बी एस चंद्रशेखर की स्थिति में सुधार आया है जिन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BS Chandrasekhar- India TV Hindi
BS Chandrasekhar Image Source : GETTY

बेंगलुरू| भारत के पूर्व क्रिकेटर बी एस चंद्रशेखर की स्थिति में सुधार आया है जिन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने कहा ,‘‘ उनकी हालत में सुधार आया है । वह बुधवार या गुरूवार को घर लौट आयेंगे।’’ 

भारत के 75 वर्षीय इस पूर्व स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलॉजी में उपचार कराया गया। उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : शार्दुल ने घातक बाउंसर से ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस की पारी का किया अंत, देखें Video

संध्या ने कहा ,‘‘ उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है । यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था । वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। उनके प्रशंसकों को बता दीजिये कि वह ठीक है। वह मजबूत इच्छाशक्ति वाले हैं।’’ चंद्रशेखर ने अपने 16 साल के कैरियर में 58 टेस्ट में 242 विकेट लिये। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : 1 ओवर के भीतर लाबुशेन और वेड का विकेट लेकर सिराज ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल