1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुरूष वनडे में रैफरिंग करने वाली पहली महिला बनेगी भारत की जीएस लक्ष्मी

पुरूष वनडे में रैफरिंग करने वाली पहली महिला बनेगी भारत की जीएस लक्ष्मी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2019 10:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 10:17 pm IST

यह लक्ष्मी की इस साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि है, इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं।

GS Lakshmi, cricket, first female match referee in men's ODI, UAE vs USA, ICC Men’s Cricket Wo- India TV Hindi
India's GS Laxmi to be the first woman to reference in ODIs Image Source : ICC

दुबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जीएस लक्ष्मी रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में विश्व कप लीग दो की तीसरी सीरीज के शुरूआती मैच में पुरूष वनडे में रैफरिंग करने वाली पहली महिला मैच रैफरी बन जायेंगी। लक्ष्मी संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में रैफरिंग करेंगी। इस टूर्नामेंट का लक्ष्य अधिकारियों के लिये विकास के मौके प्रदान करना है।

यह लक्ष्मी की इस साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि है, इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। लक्ष्मी (51 वर्ष) ने 2008-09 में घरेलू महिला क्रिकेट मैच में पहली बार मैच रैफरी की भूमिका अदा की थी।

वह अब तक तीन महिला वनडे मैचों, 16 पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय और सात महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रैफरिंग कर चुकी हैं। आईसीसी के सीनियर मैनेजर -अंपायर एवं रैफरी- एड्रियन ग्रिफिथ ने लक्ष्मी को उनकी उपलब्धि के लिये बधाई दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल