1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी: अजहर

भारत की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी: अजहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 03:52 pm IST

भारत अभी श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है जिसे उसने इस साल के शुरू में सभी प्रारूपों में हराया था। अजहर ने कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी।''

 Mohammad Azharuddin- India TV Hindi
Mohammad Azharuddin

कोलकाता: भारत पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज यहां कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के दो महीने के लंबे दौरे के दौरान होगी।

भारत अभी श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है जिसे उसने इस साल के शुरू में सभी प्रारूपों में हराया था। अजहर ने कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी।''

भारत को श्रीलंका श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है जहां उसे अगले साल जनवरी-फरवरी में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। अजहर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘वह बेजोड़ है। जिस तरह से वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है उसे देखकर अच्छा लगता है।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल