1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन, रैना की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने बनाए 172 रन

धवन, रैना की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने बनाए 172 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2018 11:07 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 11:07 pm IST

शिखर धवन और सुरेश रैना ने शानदार पारी खेली।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे फाइनल टी20 मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 20 ओवरों में 7 खोकर 172 रन बनाए। भारत की तरफ से शिखर धवन ने (46), सुरेश रैना ने (43) रनों की पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और रोहित शर्मा फिर से सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत का पहला विकेट 14 रनों पर गिर गया और रोहित (11) रन बनाकर आउट हुए।

रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरते ही रैना ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। रैना ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला और स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। रैना ने धवन के साथ मिलकर भारत को संकट से उबारा और दोनों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज दोनों को आउट करने के लिए पूरा जोर लगा रहे थे लेकिन दोनों बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

रैना बेहत तेज खेल रहे थे और अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन इसी बीच वो लंबा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। रैना ने आउट होने से पहले (43) रनों की पारी खेली। दो विकेट गिर जाने के बाद धवन और पांडे ने भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। अभी भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा था कि मनीष पांडे (13) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। पांडे के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। 

इसी बीच धवन भी अपने अर्धशतक से चूक गए और (47) रन बनाकर रन आउट हो गए। धवन के बाद धोनी और पंड्या ने स्कोर को आगे बढ़ाया। भारत का स्कोर जैसे ही 150 के पार पहुंचा वैसे ही धोनी (12) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंड्या भी आखिरी ओवर में (21) रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक ने आखिरी ओवर में कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन वो भी (13) रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में भारत ने 172 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल