1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी 2021 और वर्ल्ड कप 2023 की मेज़बानी

भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी 2021 और वर्ल्ड कप 2023 की मेज़बानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2017 06:34 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 06:34 pm IST

भारत को 2021 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेज़बानी सौंपी गई है

World cup- India TV Hindi
World cup

भारत को 2021 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2023  क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेज़बानी सौंपी गई है. ये जानकारी बीसीसीआई ने अपनी स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) के बाद दी है. ऐसा पहली बार होगा जब बैक टू बैक आईसीसी के दोनों बड़े टूर्नामेंट्स का आयोजन भारत में किया जाएगा.

इससे पहले भी भारत ने साल 1987, 1996 और 2011 में भारत 50 ओवर के वर्ल्ड कप की मेज़बानी की थी. 2011 में भारत ने अपनी मेजबानी में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप ख़िताब अपने नाम किया था. 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये दूसरा मौका था, जब भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता.

भारत ने 2011 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से मात देकर टीम इंडिया ने यह ख़िताब अपने नाम किया था. इस जीत के बाद भारत अपनी सरज़मीं पर वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया था हालांकि 2015 में ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश बन गया था.

वर्ल्डकप के अलावा 2021 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी भी भारत ही करेगा. इसी साल इंग्लैंड में खेले गई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत उप-विजेता रहा था. फाइनल मुकाबले में उसे अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पडा था.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल