1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चौथा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ा, भारत का नंबर एक स्थान गंवाना तय

चौथा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ा, भारत का नंबर एक स्थान गंवाना तय

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2016 08:09 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 08:09 am IST

पोर्ट आफ स्पेन: त्रिनिदाद के क्वीन्स पाकर्ट ओवल के मैदान की आउटफील्ड खराब होने से भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन भी खेल नहीं

 Trinidad India West indies- India TV Hindi
Trinidad India West indies

पोर्ट आफ स्पेन: त्रिनिदाद के क्वीन्स पाकर्ट ओवल के मैदान की आउटफील्ड खराब होने से भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन भी खेल नहीं हो पाया जिससे इस मैच के ड्रा होने और विराट कोहली की टीम के आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक से हटने की पूरी संभावना बन गयी है। इस मैच में केवल पहले दिन कुछ समय के लिये खेल हो पाया। उस दिन भी केवल 22 ओवर डाले गये जिनमें वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 62 रन बनाये हैं। इसके बाद अगले दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

रविवार की सुबह धूप खिली थी लेकिन आउटफील्ड काफी गीली थी और इसलिए खिलाडि़यों ने होटल में ही रूके रहना उचित समझा। स्थानीय समयानुसार दोनों अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय कोच अनिल कुंबले और वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स के साथ चर्चा की और फिर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण भारत को सबसे अधिक नुकसान होगा क्योंकि उसका टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक का स्थान दांव पर लगा हुआ है।

श्रीलंका की आस्ट्रेलिया पर 3-0 की जीत से भारत हाल में ही नंबर एक पर काबिज हुआ लेकिन उसे अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिये यह मैच हर हाल में जीतना था जिसकी अब संभावना नहीं रह गयी है। इस मैच के ड्रा होने पर भारत को दो रेटिंग अंकों का नुकसान होगा और उसके 110 अंक रह जाएंगे और पाकिस्तान की टीम पहली बार नंबर एक टेस्ट बन जाएगी। पाकिस्तान के अभी 111 अंक हैं। आस्ट्रेलिया 108 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड (108) चौथे स्थान पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल