ट्रेंट बोल्ट (5/21) और कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोस टेलर (37) और हेनरी निकोल्स (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत से 93 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवरों में हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन बल्लेबाज दबाव में आए नहीं और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया की पारी 30.5 ओवरों में महज 90 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और बोल्ट ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया की कमर तोड़कर रख थी। न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट ने सबसे ज्यादा 5, कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 3, टॉड एस्ले और जेम्स नीशन ने 1-1 विकेट हासिल किया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन युजवेंद्र चहल (18) ने बनाए। वहीं, कुलदीप यादव ने (15), हार्दिक पंड्या ने (16), शिखर धवन ने (13) रन बनाए। भारत के सात बल्लेबाज दोहरे अंक को भी नहीं छू सके। सीरीज की बात करें तो भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। (Scorecard)
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- भारत बनाम न्यूजीलैंड 4th ODI, Highlights: एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, ट्रेंट बोल्ट ने झटके 5 विकेट
भारत बनाम न्यूजीलैंड 4th ODI, Highlights: एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, ट्रेंट बोल्ट ने झटके 5 विकेट
लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड 4th ODI: ट्रेंट बोल्ट (5/21) और कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोस टेलर (37) और हेनरी निकोल्स (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत से 93 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे मैच
-
11:05 AM (IST) Jan 31, 2019
ट्रेंट बोल्ट (5/21) और कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोस टेलर (37) और हेनरी निकोल्स (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत से 93 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
-
11:01 AM (IST) Jan 31, 2019
एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, ट्रेंट बोल्ट ने झटके 5 विकेट
-
11:00 AM (IST) Jan 31, 2019
छक्का! रोट टेलर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक बेहतरीन छक्का जड़ा। केवल 4 रन चाहिए
-
10:52 AM (IST) Jan 31, 2019
छक्का! एक के बाद .. टेलर ने एक और छक्का जड़ा.. न्यूजीलैंड को जीत के लिए केवल 14 रन चाहिए।
-
10:52 AM (IST) Jan 31, 2019
छक्का! रोस टेलर ने चहल को खड़े-खड़े डीप मिड विकेट पर बेहतरीन छक्का जड़ा।
-
10:48 AM (IST) Jan 31, 2019
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 64/2, रोस टेलर और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
-
10:47 AM (IST) Jan 31, 2019
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर निकोल्स ने बेतरीन शॉट मारा। गेंद चार रन के लिए घई। न्यूजीलैंड जीत की ओर अग्रसर है।
-
10:34 AM (IST) Jan 31, 2019
9वें ओवर की तीसरी गेंद को टेलर ने हवा में उठाकर खेला, गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आई लेकिन 30 गज के घेरे को पार करने में सफल रही और जब तक गेंद को फील्ड किया जाता दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिए
-
10:29 AM (IST) Jan 31, 2019
8वें ओवर की चौथी गेंद हार्दिक ने लेग स्टंप के बाहर फेंकी, निकोल्स ने उसे डीप स्क्वॉयर लेग के बाहर छह रनों के लिए पहुंचा दिया
-
10:27 AM (IST) Jan 31, 2019
हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी में लाया गया, पहली ही गेंद पर पंड्या ने निकोल्स के खिलाफ अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया
-
10:24 AM (IST) Jan 31, 2019
सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर कीवी टीम का दूसरा विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कार्तिक ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की
-
10:18 AM (IST) Jan 31, 2019
छठे ओवर की दूसरी गेंद खलील ने छोटी रखी और निकोल्स ने गेंद को पुल कर चार रन बटोरे
-
10:15 AM (IST) Jan 31, 2019
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियमसन का बेहतरीन स्ट्रोक और उन्होंने गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया
-
10:12 AM (IST) Jan 31, 2019
विलियमसन और निकोल्स टिकने की कोशिश कर रहे हैं
-
10:09 AM (IST) Jan 31, 2019
भुवनेश्वर कुमार अब तक प्रभावशाली साबित हो रहे हैं
-
10:04 AM (IST) Jan 31, 2019
दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद खलील ने नो फेंकी, फ्री हिट पर हेनरी निकोल्स ने चौके के लिए भेजा
-
10:00 AM (IST) Jan 31, 2019
दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद चौथी गेंद पर भुवनेश्वर ने गप्टिल को आउट कर दिया, भारत को इसी तरह की शुरुआत की जरूरत थी
-
9:56 AM (IST) Jan 31, 2019
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद को छह रनों के लिए भेजा
-
9:47 AM (IST) Jan 31, 2019
31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खलील अहमद के आउट होने के साथ ही भारत की पारी 92 रनों पर सिमट गई
-
9:41 AM (IST) Jan 31, 2019
30वें ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने करारा स्वीप शॉट खेला और गेंद को बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया
-
9:38 AM (IST) Jan 31, 2019
30वें ओवर की पहली गेंद पर टॉड एस्ले ने कुलदीप यादव का शिकार कर लिया, एस्ले की गेंद को कुलदीप ने हवा में खेल दिया और बाउंड्री पर खड़े ग्रैंडहोम ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की
-
9:29 AM (IST) Jan 31, 2019
27वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने हाथ खोले और गेंद को डीप स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया
-
9:21 AM (IST) Jan 31, 2019
25वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुवदीप यादव का गजब का शॉट, कुलदीप ने पैरों की गेंद को फ्लिक किया और जैसे ही गेंद बल्ले से निकली वैसे ही उस पर चार रनों की छाप लगी थी
-
9:19 AM (IST) Jan 31, 2019
24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चहल पुल करने गए लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए चली गई
-
9:14 AM (IST) Jan 31, 2019
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे-तैसे रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कीवी गेंदबाज दोनों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं
-
9:04 AM (IST) Jan 31, 2019
20वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने पंड्या को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए, इसके साथ ही भारत ऑल आउट के करीब भी पहुंच गया, बोल्ट की छोटी गेंद पंड्या के बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई
-
8:55 AM (IST) Jan 31, 2019
18वें ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने पुल शॉट खेला और गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की सैर कराई, इस चौके के साथ ही भारत के 50 रन पूरे
-
8:54 AM (IST) Jan 31, 2019
अगली गेंद पर पंड्या का एक और बेहतरीन स्ट्रोक और इस बार उन्होंने गेंदबाज के बगल से गेंद को चार रनों के लिए भेजा
-
8:54 AM (IST) Jan 31, 2019
18वें ओवर की पहली गेंद को पंड्या ने हवा में खेला और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से चार रनों के लिए खेल दिया
-
8:50 AM (IST) Jan 31, 2019
भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जारी, 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्रैंडहोम ने भुवनेश्वर कुमार की गिल्लियां बिखेरीं और उन्हें पवेलियन भेजा
-
8:46 AM (IST) Jan 31, 2019
न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ट्रेंट बोल्ट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं
-
8:39 AM (IST) Jan 31, 2019
15वें ओवर की पहली गेंद को पंड्या ने चार रनों के लिए भेजा, पंड्या ने लेग स्टंप की गेंद को फ्लिक किया और डीप स्क्वॉयर लेग के बाहर भेजकर चार रन बटोरे
-
8:33 AM (IST) Jan 31, 2019
14वें ओवर की पहली गेंद पर जाधव के खिलाफ LBW की जोरदार अपील और अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया, जाधव ने पंड्या से बात करने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया, रिव्यू में भी जाधव आउट, भारत का छठा विकेट गिरा
-
8:29 AM (IST) Jan 31, 2019
हार्दिक पंड्या और केदार जाधव पर अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी
-
8:26 AM (IST) Jan 31, 2019
12वें ओवर की आकिरी गेंद पर बोल्ट ने गिल को भी अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया, इसके साथ ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
-
8:20 AM (IST) Jan 31, 2019
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत का एक और बल्लेबाज पवेलियन लौटा, इस बार कार्तिक का विकेट गिर गया, ग्रैंडहोम की गेंद पर कार्तिक बल्ला अड़ा बैठे और गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई
-
8:18 AM (IST) Jan 31, 2019
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिर गया, ग्रैंडहोम की फुल लेंथ गेंद को रायडू हवा में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ज्यादा ऊंचाई नहीं ले सकी और 30 गज के अंदर तैनात गप्टिल ने हवा में उछलकर कैच लपक लिया
-
8:11 AM (IST) Jan 31, 2019
10वें ओवर की दूसरी गेंद बोल्ट ने शॉर्ट ऑफ लेंथ फेंकी, गिल गेंद को पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके हेलमेट पर लगी, बोल्ट ने उनका हाल-चाल पूछा, फिजियो मैदान में, गिल पूरी तरह से ठीक नजर आ रहे हैं और खेलने के लिए तैयार हैं
-
8:09 AM (IST) Jan 31, 2019
अंबाती रायडू चौथे नंबर पर खेलने के लिए उतरे हैं और अब दोनों बल्लेबाजों पर काफी बड़ी जिम्मेजारी होगी
-
8:06 AM (IST) Jan 31, 2019
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौके के साथ अपना खाता खोला, शानदार स्ट्रोक
-
8:05 AM (IST) Jan 31, 2019
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट ने रोहित को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया और उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया, रोहित सस्ते में आउट हुए
-
8:02 AM (IST) Jan 31, 2019
रोहित शर्मा अपना 200वां मैच खेल रहे हैं और उनका इरादा इस मैच को यादगार बनाने का होगा
-
7:55 AM (IST) Jan 31, 2019
तीसरे नंबर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल बल्लेबाजी पर उतरे हैं
-
7:55 AM (IST) Jan 31, 2019
छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया, बोल्ट की गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई और धवन के पैड से टकरा गई, बोल्ट ने तेजी से अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया, धवन ने रोहित से काफी देर तक बात की और आखिर में रिव्यू ना लेने का फैसला किया
-
7:45 AM (IST) Jan 31, 2019
बोल्ट शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाजों को छका रहे हैं
-
7:41 AM (IST) Jan 31, 2019
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद हेनरी ने ऑफ स्टंप के बाहर छोटी फेंकी, धवन ने जगह बनाकर अपर कट के अंदाज में शॉट खेला और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से छह रनों के लिए चली गई
-
7:39 AM (IST) Jan 31, 2019
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन ने अपने हाथ खोले और गेंद को चार रनों के लिए भेजा, पारी का पहला चौका आता हुआ
-
7:38 AM (IST) Jan 31, 2019
ट्रेंट बोल्ट पारी का दूसरा ओवर फेंक रहे हैं
-
7:31 AM (IST) Jan 31, 2019
न्यूजीलैंड की तरफ से मेट हेनरी पहला ओवर फेंकते हुए, रोहित-धवन पारी का आगाज करते हुए
-
7:19 AM (IST) Jan 31, 2019
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
-
7:18 AM (IST) Jan 31, 2019
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
-
7:14 AM (IST) Jan 31, 2019
एम एस धोनी फिट ना हो पाने के कारण आज के मैच से बाहर हैं
-
7:14 AM (IST) Jan 31, 2019
शुभमन गिल को आज डेब्यू करने का मौका मिला है
-
7:13 AM (IST) Jan 31, 2019
भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी की जगह खलील अहमद खेल रहे हैं
-
7:09 AM (IST) Jan 31, 2019
शुभमन गिल को आज डेब्यू करने का मौका मिला है
-
7:09 AM (IST) Jan 31, 2019
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे मैच
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया