1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India TV बना मीडिया क्रिकेट चैंपियन

India TV बना मीडिया क्रिकेट चैंपियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 05:39 pm IST

नोएडा: इंडिया टीवी ने रविवार को यहां बहेद रोमांचक फ़ाइनल में ईशा फ़िल्मस को पांच विकेट से हराकर मीडिया क्रिकेट चैंपियनशिप जीत ली। ईशा फ़िल्म्स ने 133 रन के लक्ष्य रखा था लेकिन इंडिया

India TV cricket Team- India TV Hindi
India TV cricket Team

नोएडा: इंडिया टीवी ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फ़ाइनल में ईशा फ़िल्मस को पांच विकेट से हराकर मीडिया क्रिकेट चैंपियनशिप जीत ली। 

ईशा फ़िल्म्स ने 133 रन के लक्ष्य रखा था लेकिन इंडिया टीवी को पहले ही ओवर में तब झटका लगा जब कप्तान देवेंद्र रावत (0) मिहिर की बॉल पर बोल्ड हो गए। मिहिर लगातार उन्हें स्पीड और स्विंग से परेशान कर रहे थे और आख़िरकार रावत ने धैर्य खोया और इसकी क़ीमत उन्हें अपने विकेट से चुकानी पड़ी। इसके बाद इंडिया टीवी के सबसे भरोसेमंद ओपनर कुलदीप ने यादव के साथ मिलकर पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े लेकिन तभी यादव (14) रन आउट हो गए। कुलदीप (20) भी ज़्यादा देर टिक नही पाए और इंडिया टीवी ने 69 के स्कोर पर पांच विकेट खो दिए।

इस मुश्किल की घड़ी में मधुर (नाबाद 39) और शीशपाल (नाबाद 37) ने न सिर्फ टीम को ख़तरे से उबारा बल्कि टीम को मीडिया चैंपियन भी बनवा दिया। एक समय इंडिया टीवी को 36 बॉलों पर 71 रनों की दरकार थी लेकिन मधुर और शीशपाल ने सूझबूझ से खेलते हुए संभावित हार को जीत में तब्दील कर दिया।

ईशा फ़िल्म्स के लिए ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ़ 14 रन देर तीन विकेट लिए।

इसके पहले ईशा फ़िल्म्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 132 रन बनाए। उसे पहले ही ओवर में इंडिया टीवी के फ़ास्ट बॉलर मनदीप ने उस समय झटका दिया जब उन्होंने विरोधी टीम के बेहद भरोसेमंद ओपनर अरविंद को अपना शिकार बनाया जो लीग मैच में इसी टीम के ख़िलाफ शतक लगाने से कुछ ही रन से चूक गए थे। मनदीप ने हालंकि पहले के मैचों में अनियंत्रित बॉलिंग की थी लेकिन इस मैच में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए ईशा फ़िल्म्स का सबसे क़ीमती विकेट लिया। एक बॉल पहले ही छक्का खाने के बाद मनदीर ने अरविंद को लैंथ में छकाते हुए फिर बड़े शॉट की दावत दी और अरविंद इस झांसे में आकर मिड ऑफ़ पर कैच थमा बैठे। 

ईशा फ़िल्म्स को इतने कम स्कोर पर रोकना का श्रेय जाता है बाएं हाथ के स्पिनर विमल को जिन्होंने अपने पहले दो ओवर में 24 रन पिटवाए लेकिन मैच के आख़िर ओवर में सिर्फ पांच रन देकर चार विकेट झटक लिए। मधुर ने भी मैच के नाज़ुक दौर में दो विकेट निकाले

मधुर को जहां मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया वहीं कुलदीप को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ घोषित किया गया। इंडिया टीवी को सबसे अनुशासित टीम का भी अवार्ड मिला जबकि देवेंद्र रावत को सर्वश्रेष्ठ कप्तान का एवार्ड मिला। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज़ गेंदबाज़ चेतन शर्मा थे।

तस्वीरों में देखें इंडिया टीवी की विजयी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल