1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की अंडर-19 टीम ने पहले यूथ ODI में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी शिकस्त

भारत की अंडर-19 टीम ने पहले यूथ ODI में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी शिकस्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 01:15 pm IST

भारत की अंडर 19 टीम ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करके पहले युवा वनडे क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया। 

YOUTH ODI- India TV Hindi
भारत की अंडर-19 टीम ने पहले यूथ ODI में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी शिकस्त Image Source : GETTY IMAGES

ईस्ट लंदन। भारत की अंडर 19 टीम ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करके पहले युवा वनडे क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम 48.3 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में एक विकेट खोकर 190 रन बना लिये।

भारत ने अब श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका का पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ। उसके बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। ल्यूक ब्यूफोर्ट ने 91 गेंद में सर्वाधिक 64 रन बनाये। भारत की अंडर 19 टीम के लिये रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिये जबकि कार्तिक त्यागी, शुभांग हेगडे और अथर्व अंकोलेकर को दो दो विकेट मिले।

सलामी बल्लेबाज दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 86 और एन तिलक वर्मा ने 59 रन बनाये। दोनों ने 127 रन की साझेदारी की। सक्सेना ने 116 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े। कुमार कुशाग्र ने नाबाद 43 रन बनाये। दूसरा मैच शनिवार को खेला जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल