1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: पहले दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 268 रन बनाए

मोहाली टेस्ट: पहले दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 268 रन बनाए

 Written By: IANS
 Published : Nov 26, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 06:07 pm IST

इंग्लैंड ने भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं।

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : PTI

मोहाली (पंजाब): इंग्लैंड ने भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक आदिल राशिद (4), गारैथ बैटी के साथ विकेट पर टिके हुए हैं। बैटी ने खाता नहीं खोला है।

(खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इंग्लैंड ने पहले सत्र में चार अहम विकेट गंवा दिए थे लेकिन दूसरे सत्र में जॉनी बेयर्सटो (89) ने बेन स्टोक्स (29) और जोस बटलर (43) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को संभाला और इस सत्र में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन जोड़े। 

दिन के अंतिम सत्र में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें ऑल आउट करने के भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दिन के अंतिम सत्र में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाए और 63 रन बनाए। बेयर्सटो आखिरी सत्र में जयंत यादव की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। 

स्टोक्स के साथ बयर्सटो ने पांचवें विकेट के लिए 57 और बटलर के साथ छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। बटलर भी तीसरे सत्र में पवेलियन लौटे। हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में शामिल किए गए क्रिस वोक्स ने बयर्सटो के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की एक और महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए इंग्लैंड की वापसी कराई और उसे बेहतर स्थिति में ला दिया। 

भारत की तरफ से उमेश यादव, जयंत और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। रविचन्द्रन अश्विन और मोहम्मद समी को एक-एक विकेट मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।