बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद जाए रिचर्डसन की तूफानी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में शनिवार को यहां भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000वीं जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रिचर्डसन (26 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित शर्मा (133) के 22वें शतक के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना सकी। डेब्यू कर रहे जेसन बेहरेनडोर्ड ने 39 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 66 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रोहित ने 129 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (51) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 137 रन की साझेदारी की जब भारत चार रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में था। भारतीय टीम हालांकि इस खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और रन गति के लिहाज से कभी लक्ष्य हासिल करने के करीब नहीं दिखी।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीता मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीता मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st ODI: भारतीय टीम 50 ओवर में 254 रन ही बना पाई।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच सिडनी में खेला जा रहा है
-
3:48 PM (IST) Jan 12, 2019
पीटरहैंड्सकॉम्ब ने शमी का आसान सा कैच छोड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर मैक्सवेल ने शमी का कैच पकड़ा और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 34 रन से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है
-
3:46 PM (IST) Jan 12, 2019
4 रन के अंदर भारत ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे लिहाजा बहुत मुश्किल हो गया था 287 रन को चेज करना
-
3:45 PM (IST) Jan 12, 2019
मोहम्मद शमी आए हैं नए बल्लेबाज, आखिरी ओवर है ये 6 गेंदों में 41 रन चाहिए भारत को
-
3:44 PM (IST) Jan 12, 2019
बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश और पीटर सिडल की गेंद पर कैच आउट हुए कुलदीप यादव
-
3:43 PM (IST) Jan 12, 2019
मैदान खाली होना शुरू हो गया है, रोहित शर्मा के आउट होते ही लोगों ने निकलना शुरू कर दिया, कोशिश कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार लेकिन 45 रन चाहिए भारत को 8 गेंदों में
-
3:41 PM (IST) Jan 12, 2019
भुवनेश्वर कुमार ने चौका जड़ दिया, अबतक 16 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं
-
3:40 PM (IST) Jan 12, 2019
उस्मान ख्वाजा ने भुवनेस्वर का आसान से कैच टपका दिया, काफी ऊंचा मारा था, गेंद सीधे हाथ में आई थी लेकिन उसे भी नहीं पकड़ पाए ख्वाजा
-
3:38 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को जीत के लिए 15 गेंदों में 54 रन चाहिए, सिर्फ 3 विकेट हाथ में हैं
-
3:38 PM (IST) Jan 12, 2019
थर्ड मैन के ऊपर से भुवनेश्वर ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका जड़ा और अगली ही गेंद पर फिर रन आए
-
3:35 PM (IST) Jan 12, 2019
जे रिचर्डसन अबतक इस मैच में 25 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं, टेस्ट टीम में इनकी जगह बनती है क्योंकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हमने देखा मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड इतना प्रभावित नहीं कर पाए
-
3:33 PM (IST) Jan 12, 2019
जे रिचर्डचन ने काफी प्रभावित किया है, नई गेंद के साथ विकेट चटकाए और अब पुरानी गेंद के साथ भी भारतीय बल्लेबाजों को बांध को रखा है
-
3:31 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को लगा 7वां झटका, रोहित शर्मा आउट, इसी के साथ जीत भी भारत के हाथ से फिसल गई है। स्टोयनिस की गेंद पर मैक्सवेल ने लपका, रोहित ने 129 गेंदों में 133 रन बनाए
-
3:28 PM (IST) Jan 12, 2019
स्टोयनिस की फुलटॉस गेंद और रोहित शर्मा ने मिडऑन के ऊपर से चौका जड़ दिया
-
3:26 PM (IST) Jan 12, 2019
हर डॉट गेंद के साथ भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
-
3:24 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को जीत के लिए 32 गेंदों में 75 रन चाहिए, जे रिचर्डसन ने धीमी गेंद डाली पढ़ नहीं पाए भुवनेश्वर
-
3:22 PM (IST) Jan 12, 2019
जडेजा ने 8 रन बनाए 13 गेंदों में
-
3:22 PM (IST) Jan 12, 2019
भुवनेश्वर कुमार आए हैं बल्लेबाजी के लिए
-
3:20 PM (IST) Jan 12, 2019
रविंद्र जडेजा आउट, गेंद बहुत ऊंची गई थी, बाउंड्री पर शॉन मार्श ने लपका
-
3:20 PM (IST) Jan 12, 2019
2 गेंदों में 10 रन बना दिए रोहित शर्मा ने, ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतना है तो उन्हें रोहित का विकेट चाहिए
-
3:19 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित शर्मा का कमाल का स्ट्रोक, शानदार छक्का जड़ा, मार्कर स्टोयनिस की गति का फायदा उठाया, अगली ही गेंद फिर चौका जड़ दिया
-
3:17 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को जीत के लिए 39 गेंदों में 86 रन चाहिए
-
3:16 PM (IST) Jan 12, 2019
खुशकिस्मत रहे रोहित शर्मा, लॉन्ग ऑन में मारी थी गेंद कोई फील्डर नहीं था
-
3:13 PM (IST) Jan 12, 2019
43वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने क्रीज से आगे निकलकर गेंद को छह रनों के लिए भेजा, भारत के 200 रन पूरे
-
3:11 PM (IST) Jan 12, 2019
42वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया
-
3:10 PM (IST) Jan 12, 2019
42वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने हवा में शॉट खेला लेकिन गेंद वहां गिरी जहां कोई फील्डर नहीं था
-
3:08 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, मैक्सवेल आए अटैक पर।
-
3:07 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन के ओवर से आए मात्र 4 रन, भारत को अब 54 गेंदों पर 105 रनों की जरूरत।
-
3:06 PM (IST) Jan 12, 2019
ओवर की तीसरी गेंद पर नाथन लायन ने की एलबीडब्लू की अपील, लेकिन अंपायर ने नकारा।
-
3:04 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, नाथन लाए अटैक पर, रोहित की नजरें लायन पर अटैक करने की होगी। इसके बाद लायन का एक और ओवर बाकी है।
-
3:03 PM (IST) Jan 12, 2019
40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/5, जीत के लिए भारत को 60 गेंदों पर 109 रनों की दरकार।
-
3:02 PM (IST) Jan 12, 2019
ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेकर रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना शतक। यह उनके करियर का 22वां शतक है।
-
3:00 PM (IST) Jan 12, 2019
बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए रविंद्र जडेजा।
-
2:59 PM (IST) Jan 12, 2019
आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में हिट विकेट आउट हुए दिनेश कार्तिक। भारत को लगा पांचवा झटका, कार्तिक 12 रन पर पवेलियन लौटे।
-
2:58 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन लेकर आए ऑस्ट्रेलियाई पारी का 40वां ओवर।
-
2:56 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक और चौका चड़ा, इसी के साथ वह 98 के स्कोर पर पहुंचे।
-
2:56 PM (IST) Jan 12, 2019
चौथी गेंद पर एक बार फिर उसी दिशा में वही शॉट खेलकर रोहित शर्मा ने बटौरा चौका, यह उनकी पारी का 6 चौका है।
-
2:55 PM (IST) Jan 12, 2019
ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट लगाकर बटौरा चौका, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर पूरे तरीके से आई नहीं थी। इसी के साथ रोहित 90 के निजी स्कोर पर पहुंचे।
-
2:53 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए पीटर सिडल।
-
2:53 PM (IST) Jan 12, 2019
धोनी के आउट होने के बाद मानों की रनों की रफतार धम सी गई है। पिछले पांच ओवर में भारत ने मात्र 19 ही रन बनाए हैं।
-
2:52 PM (IST) Jan 12, 2019
कमाल की गेंदबाजी करते हुए रिचर्डसन, 38वें ओवर से आए मात्र 2 रन।
-
2:49 PM (IST) Jan 12, 2019
अटैक पर वापस आए रिचर्डसन। अभी तक 6 ओवर में 15 रन देकर ले चुके हैं दो विकेट।
-
2:48 PM (IST) Jan 12, 2019
बेहरेनड्रॉफ के आखिरी ओवर से आए 8 रन। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/4, रोहित शर्मा 85 और कार्तिक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
-
2:46 PM (IST) Jan 12, 2019
बेहरेनड्रॉफ के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाई शानदार स्ट्रेट ड्राइव, बौटरे दो रन।
-
2:45 PM (IST) Jan 12, 2019
पारी का 37वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। ऑस्ट्रेलिया को यहां एक और विकेट की दरकार है।
-
2:44 PM (IST) Jan 12, 2019
धोनी के आउट होने के बाद स्कोर बोर्ड रुका। 36वें ओवर से आए 9 रन। भारत को अब 84 गेंदों पर 136 रनों की जरूरत।
-
2:20 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! धोनी ने चौके के साथ किया स्टॉयनिस का स्वागत और इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
-
2:20 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मार्कस स्टॉयनिस
-
2:19 PM (IST) Jan 12, 2019
बेहरेनड्रॉफ का किफयती ओवर समाप्त, 31वें ओवर से आया मात्र 1 रन। भारत का स्कोर 134/3, रोहित 73 और धोनी 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
-
2:16 PM (IST) Jan 12, 2019
31वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। अभी तक 6 ओवर में दे चुके हैं 23 रन।
-
2:15 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को जीत के लिए 120 गेंदों पर 156 रनों की जरूरत है।
-
2:15 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन के ओवर से आए 9 रन, भारत 133/3
-
2:15 PM (IST) Jan 12, 2019
छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने कदमों का इस्तेमाल कर लॉन्ग ऑन पर मारा करारा छक्का। यह उनकी पारी का चौथा छक्का है। रोहित 73 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
-
2:12 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन लेकर आए पारी का 30वां ओवर लेकर।
-
2:11 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर एक और चौका लगा बनाया महंगा ओवर, 29वें ओवर से आए 12 रन। भारत का स्कोर 124/3
-
2:10 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर स्कूप पर रोहित ने बटौरे चार रन। काफी स्मार्ट क्रिकेट खेलते हुए रोहित। यह रोहित का पारी का तीसरा चौका है। इसी के साथ रोहित 62 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
-
2:07 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए बेहरेनड्रॉफ।
-
2:07 PM (IST) Jan 12, 2019
लायन ने अपने ओवर से दिए 4 रन। भारत को अभी भी 132 गेंदों पर 177 रनों की जरूरत।
-
2:04 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन लेकर आए 28वां ओवर।
-
2:04 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन के ओवर से आए 7 रन, भारत 108/3
-
2:00 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित शर्मा और धोनी के बीच पूरी हुई 100 रन की साझेदारी। इस शतकीय साझेदारी के लिए दोनों ने 136 गेंदें ली।
-
1:59 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन लेकर आए ऑस्ट्रेलियाई पारी का 27वां ओवर।
-
1:58 PM (IST) Jan 12, 2019
लायन के ओवर से आए 2 रन। इसी के साथ भारत ने पूरे किए अपने 100 रन। 26 ओवर के बाद भारत 101/3
-
1:57 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन एक बार फिर आए गेंदबाजी करने। धोनी का विकेट लेने की हा मंशा।
-
1:55 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन को रोहित और धोनी काफी संभलकर खेलते हुए। 25वें ओवर से आए 4 रन। भारत का स्कोर 99/3
-
1:52 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में एक और बदलाव, विकेट लेने के मुड़ में फिंच रिचर्डसन को वापस लेकर आए। रिचर्डसन ने अभी तक 4 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।
-
1:50 PM (IST) Jan 12, 2019
24वें ओवर से आए 9 रन, भारत 95/3
-
1:49 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार रोहित शर्मा ने जड़ा चौका, इसी के साथ रोहित ने पूरा किया अपना अर्धशतक।
-
1:48 PM (IST) Jan 12, 2019
चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप कर धोनी ने लगाया शानदार चौका। पहुंचे 35 के निजी स्कोर पर।
-
1:47 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, मैक्सवेल आए अटैक पर।
-
1:45 PM (IST) Jan 12, 2019
सिडल के ओवर से आए 7 रन। भारत 86/3
-
1:44 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 23वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल की दूसरी गेंद पर ड्राइव लगाकर रोहित शर्मा ने लगाया चौका। यह रोहित की पारी का पहला चौका है, रोहित इससे पहले 3 छक्के लगा चुके हैं।
-
1:41 PM (IST) Jan 12, 2019
स्टॉयनिस के ओवर से आए 6 रन। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/3, भारत को अभी भी जीतने के लिए 210 रनों की जरूरत।
-
1:39 PM (IST) Jan 12, 2019
पहली ही गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े पीटर सिडल ने छोड़ा कैच, मौका थोड़ा मुश्किल था, लेकिन सिडल को यह कैच पकड़नी चाहिए थी।
-
1:37 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 22वां ओवर लेकर आए मार्कस स्टॉयनिस
-
1:37 PM (IST) Jan 12, 2019
सिडल ने डाला एक और शानदार ओवर, 21वें ओवर से आए 5 रन। भारत का स्कोर 73/3, रोहित 40 और धोनी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
-
1:33 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदला, नाथन लायन की जगह गेंदबाजी करने आए पीटर सिडल और पहली ही गेंद पर धोनी ने लगाया चौका। 121 गेंदों में भारतीय पारी का पहला चौका है।
-
1:32 PM (IST) Jan 12, 2019
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/3, जीत के लिए भारत को 180 गेंदों में 221 रनों की जरूरत।
-
1:29 PM (IST) Jan 12, 2019
मार्कस स्टॉयनिस लेकर आए अपना दूसरा ओवर, ये दोनों बल्लेबाज स्टॉयनिस को टारगेट करना चाहेंगे।
-
1:28 PM (IST) Jan 12, 2019
लायन ने दिए 5 रन। 19 ओवर के बाद भारत 62/3, रोहित 38 और धोनी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
-
1:26 PM (IST) Jan 12, 2019
भारतीय पारी में अभी तक 80 प्रतिशत डॉट गेंदें डली है।
-
1:25 PM (IST) Jan 12, 2019
19वां ओवर डालने आए नाथन लायन।
-
1:25 PM (IST) Jan 12, 2019
स्टॉयनिस के ओवर से आए 4 रन, 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/3
-
1:22 PM (IST) Jan 12, 2019
स्टोयनिस की दूसरी गेंद पर धोनी ने लिया एक रन, इसी के साथ रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।
-
1:21 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, सिडल की जगह गेंदबाजी करने आए मार्कस स्टॉयनिस
-
1:21 PM (IST) Jan 12, 2019
छक्का! नाथन लायन के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने जडा एक और शानदार छक्का। यह उनकी पारी का तीसरा छक्का है। इसी के साथ रोहित शर्मा 32 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं और भारत ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं।
-
1:19 PM (IST) Jan 12, 2019
पारी का 17वां ओवर लेकर आए नाथन लायन।
-
1:17 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित और धोनी अभी तक 43-43 गेंदें खेल चुके हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों को ही बड़ी पारी खेलकर भारत को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा।
-
1:15 PM (IST) Jan 12, 2019
पीटर सिडल ने डाला एक और शानदार ओवर, 16वें ओवर से आए 3 रन भारत का स्कोर 47/3
-
1:13 PM (IST) Jan 12, 2019
16वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल, अभी तक 3 ओवर में उन्हेोंने दिए है 11 रन।
-
1:11 PM (IST) Jan 12, 2019
15वें ओवर से आए 9 रन। भारत का स्कोर 44/3
-
1:11 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित की ख्वाइश को धोनी पूरा करते हुए। ओवर की पांचवी गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑन पर लगाया धमाकेदार छक्का।
-
1:10 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 15वां ओवर लेकर आए नाथन लायन। लायन पर दबाव बनाने के लिए रोहित शर्मा ने उनकी दूसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ में बड़ा शॉट लगाया लेकर वो सही से टाइम नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें 2 रन जरूर मिले।
-
1:07 PM (IST) Jan 12, 2019
पीटर सिडल की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट लगाकर मारा दूसरा छक्का। बाउंसर डालने का था प्रयास।
-
1:05 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 14वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल।
-
1:05 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन ने डाला मेडन ओवर। इस ओवर में लायन ने धोनी को एक भी रन चुराने का मौका नहीं दिया। सारी गेंदे सही लेंथ पर डाली। धोनी अभी तक 35 गेंदें खेल चुके हैं और उन्होंने 6 ही रन बनाए हैं।
-
1:02 PM (IST) Jan 12, 2019
अपना दूसरा ओवर लेकर आए नाथन लायन, पहले ओवर में अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की थी।
-
1:00 PM (IST) Jan 12, 2019
12वें ओवर से आया मात्र 1 रन। भारत का स्कोर 26/3
-
12:58 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 12वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल, अपने पहले ओवर मेें इन्होंने दिया था मात्र 1 रन।
-
12:57 PM (IST) Jan 12, 2019
नाथन लायन के पहले ओवर से आए 4 रन। 11 ओवर के बाद भारत 25/3, रोहित शर्मा 12 और धोनी 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को जीत के लिए 264 रन और बनाने हैं।
-
12:55 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में एक और बदलाव, बेहरेनड्रॉफ की जगह गेंदबाजी करने आए नाथन लायन।
-
12:53 PM (IST) Jan 12, 2019
पीटर सिडल ने अपने पहले ओवर से दिए 2 रन। 10 ओवर के बाद भारत 21/3
-
12:52 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट गिरने के सिल सिले को रोका। ये दोनों बल्लेबाज अभी तक 49 गेंदें खेल चुके हैं।
-
12:50 PM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में बदलाव, रिजर्डसन की जगह गेंदबाजी करने आए पीटर सिडल। 8 साल बाद कर रहे हैं वनडे टीम में वापसी।
-
12:50 PM (IST) Jan 12, 2019
बेहरेनड्रॉफ का एक और शानदार ओवर, 9वें ओवर से आए 2 रन। भारत का स्कोर 19/3
-
12:47 PM (IST) Jan 12, 2019
पारी का 9वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। यह उनका इस पारी का पांचवा ओवर है। दोनों ही गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इस वजह से कप्तान फिंच गेंदबाजी में बदलाव के मूड़ में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
-
12:45 PM (IST) Jan 12, 2019
8वें ओवर से आए 3 रन, भारत का स्कोर 17/3
-
12:43 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन लेकर आए पारी का 8वां ओवर, अभी तक 3 ओवर में 3 रन देकर ले चुके हैं दो महत्वपूर्ण विकेट।
-
12:42 PM (IST) Jan 12, 2019
बेहरेनड्रॉफ ने डाला मेडन ओवर, सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/3। धोनी 1 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
-
12:39 PM (IST) Jan 12, 2019
पारी का अपना चौथा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ।
-
12:38 PM (IST) Jan 12, 2019
6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर धोनी ने वनडे में पूरे किए 10 हजार रन। भारत का स्कोर 14/3
-
12:34 PM (IST) Jan 12, 2019
दिशा से भटकते हुए रिचर्डसन, लगातार डाली दो वाइड गेंदें।
-
12:33 PM (IST) Jan 12, 2019
छठा ओवर लेकर आए रिचर्डसन। अभी तक दो ओवर डाल चुके हैं मेडन।
-
12:32 PM (IST) Jan 12, 2019
पांचवे ओवर से आए 7 रन भारत का स्कोर 11/3
-
12:30 PM (IST) Jan 12, 2019
रोहित शर्मा ने उठाया नो बॉल का फायदा, जड़ा शानदार छक्का।
-
12:29 PM (IST) Jan 12, 2019
नो बॉल! बेहरेनड्रॉफ ने डाली नॉ बॉल, रोहित के पास खाता खोलने का बेहतरीन मौका।
-
12:28 PM (IST) Jan 12, 2019
विकेट टू विकेट गेंदबाजी कर रहे हैं बेहरेनड्रॉफ। रोहित शर्मा अभी तक 17 गेंदें खेल चुके हैं, लेकिन वो अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
12:27 PM (IST) Jan 12, 2019
पारी का पांचवा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। इन्होंने भी अभी तक अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।
-
12:26 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन ने दाला विकेट मेडन ओवर, चौथे ओवर में उन्होंने लिए दो विकेट। यह उनका लगाता दूसरा मेडन ओवर था।
-
12:25 PM (IST) Jan 12, 2019
बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए महेंद्र सिंह धोनी।
-
12:24 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को लगा तीसरा झटका, अंबाति रायुडू हुए आउट।
-
12:22 PM (IST) Jan 12, 2019
बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए अंबाति राडुडू।
-
12:20 PM (IST) Jan 12, 2019
आउट! चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली हुए आउट, सक्वायर लेग पर हुए आउट।
-
12:19 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा ओवर लेकर आए जे रिचर्डसन। पहला ओवर डाला था मेडन।
-
12:18 PM (IST) Jan 12, 2019
तीसरे ओवर से आए तीन रन, भारत का स्कोर 4/1
-
12:15 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ, कोहली करेंगे सामना।
-
12:14 PM (IST) Jan 12, 2019
रिचर्डसन ने डाला मेडन ओवर, दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/1
-
12:12 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर लेकर आए जे रिचर्डसन।
-
12:11 PM (IST) Jan 12, 2019
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/1
-
12:09 PM (IST) Jan 12, 2019
भारत को लगा पहला झटका, शून्य पर आउट हुए शिखर धवन।
-
12:09 PM (IST) Jan 12, 2019
नॉट आउट रहे रोहित शर्मा।
-
12:08 PM (IST) Jan 12, 2019
पांचवी गेंद रोहित शर्मा के पैर पर लगी, अंपायर ने गेंदबाज की अपील को नकारा। ऑस्ट्रेलिया ने लिया रिव्यू का सहारा
-
12:05 PM (IST) Jan 12, 2019
जेसन बेहरेनड्रॉफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
-
12:05 PM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स के साथ भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी हैं।
-
11:30 AM (IST) Jan 12, 2019
आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर स्टोयनिस ने फिर से हवा में शॉट खेला और गेंद प्वॉइंट बाउंड्री की तरफ हवा में चली गई, रोहित के पास कैच लेने का मौका था लेकिन वो कैच लेने में नाकाम रहे
-
11:29 AM (IST) Jan 12, 2019
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोयनिस फिर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई
-
11:27 AM (IST) Jan 12, 2019
आखिरी ओवर की पहली गेंद भुवी ने वाइड फेंकने के बाद अगली फुलटॉस फेंकी और स्टोयनिस ने खराब गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया
-
11:22 AM (IST) Jan 12, 2019
49वें ओवर की दूसरी गेंद को स्टोयनिस ने डी पिड विकेट पर खेला, रायडू ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई लेकिन वो गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोक नहीं सके
-
11:17 AM (IST) Jan 12, 2019
48वें ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी ने भारत को पांचवीं सफलता दिला दी, भुवी की गेंद पर हैंडस्कॉम्ब एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं और बाउंड्री पर फील्डर ने कैच ले लिया
-
11:16 AM (IST) Jan 12, 2019
48वें ओवर की पहली गेंद पर रायडू की वजह से ऑस्ट्रेलिया को छह रन मिल गए, हैंड्सकॉम्ब ने पुल शॉट खेला था और गेंद हवा में उछल गई, इस दौरान रायडू ने कैच करने की कोशिश में हाथ लगाया और गेंद उनके हाथ पर टप्पा खाकर बाउंड्री के अंदर चली गई
-
11:11 AM (IST) Jan 12, 2019
47वें ओवर में शमी ने लगातार दो गेंद वाइड फेंकी
-
11:06 AM (IST) Jan 12, 2019
46वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने फिर से जगह बनाई और गेंद को चौके के लिए भेजा, इस बार हैंड्सकॉम्ब ऑफ स्टंप की तरफ आए और उन्होंने गेंद को स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचाया
-
11:05 AM (IST) Jan 12, 2019
हैंड्सकॉम्ब और स्टोयनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है
-
11:04 AM (IST) Jan 12, 2019
46वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने लेग स्टंप के बाहर जाकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेला, गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई
-
11:01 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट्स
आखिरी पांच ओवरों का खेल बचा है, ऑस्ट्रेलिया 229/4
-
10:57 AM (IST) Jan 12, 2019
44वें ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार हैंड्सकॉम्ब ने हाथ खोले और गेंद को छह रनों के लिए भेजा, इस छक्के के साथ ही हैंड्सकॉम्ब का भी अर्धशतक पूरा
-
10:56 AM (IST) Jan 12, 2019
44वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोयनिस ने क्रीज से आगे निकलकर गेंद को छह रनों के लिए भेजा, ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला छक्का 44वें ओवर में आया
-
10:51 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रन रेट को बढ़ा नहीं पा रहे हैं और चौके-छक्के लगाने में नाकाम हो रहे हैं
-
10:47 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है
-
10:45 AM (IST) Jan 12, 2019
अलर्ट
31 गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा सके हैं
-
10:41 AM (IST) Jan 12, 2019
आखिरी 10 ओवरों का खेल बचा है, देखना दिलचस्प होगा कि टीम कितना स्कोर कर पाती है
-
10:32 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
38 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 189/4
-
10:30 AM (IST) Jan 12, 2019
मार्कस स्टोयनिस नये बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं
-
10:30 AM (IST) Jan 12, 2019
38वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने भारत को चौथी सफलता दिलाई, कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्श ने क्रीज से आगे निकलकर हवा में खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और लॉन्ग ऑन पर मोहम्मद शमी ने बेहतरीन कैच लपक लिया
-
10:25 AM (IST) Jan 12, 2019
मार्श और हैंड्सकॉम्ब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है
-
10:22 AM (IST) Jan 12, 2019
36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैंड्सकॉम्ब का दर्शनीय शॉट, फुल लेंथ गेंद को हैंड्सकॉम्ब ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर भेजा
-
10:20 AM (IST) Jan 12, 2019
36वें ओवर की दूसरी गेंद खलील ने शॉर्ट रखी और मार्श ने उस गेंद को खूबसूरत तरीके से पुल किया, गेंद ने बाउंड्री का सफर तय किया और मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया
-
10:16 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो चौके मिलते हुए, हैंड्सकॉम्ब ने अगली गेंद को फिर से सीमारेखा के बाहर भेजा
-
10:15 AM (IST) Jan 12, 2019
35वें ओवर की पहली गेंद भुवनेश्वर ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी और हैंड्सकॉम्ब ने उस गेंद पर शानदार शॉट खेला, गेंद चार रनों के लिए चली गई
-
10:11 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अब रन गति बढ़ानी होगी, हैंड्सकॉम्ब और मार्श को तेज बल्लेबाजी करनी होगी
-
9:57 AM (IST) Jan 12, 2019
31वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने बेहतरीन शॉट खेला और काफी देर के बाद ऑस्ट्रेलिया को चौका मिला
-
9:54 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
30 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 138/3
-
9:50 AM (IST) Jan 12, 2019
मोहम्मद शमी के हाथों में गेंदबाजी सौंपी गई है
-
9:47 AM (IST) Jan 12, 2019
ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर आए हैं
-
9:45 AM (IST) Jan 12, 2019
29वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता मिली और जडेजा ने साझेदारी तोड़ने में सफलता पाई, ख्वाजा स्वीप करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी और जडेजा ने जोरदार अपील की, अंपायर ने थोड़ी देर तक सोचने के बाद उंगली उठाई, ख्वाजा ने मार्श से बातचीत कर रिव्यू लेने का फैसला किया और रिव्यू में भी ख्वाजा को आउट दिया गया, भारत को बड़ी सफलता मिली
-
9:37 AM (IST) Jan 12, 2019
उस्मान ख्वाजा रिवर्स स्वीप पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं, 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जडेजा के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया
-
9:33 AM (IST) Jan 12, 2019
26वें ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, शानदार पारी
-
9:32 AM (IST) Jan 12, 2019
खलील अहमद की गेंदबाजी में वापसी
-
9:31 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
25 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 116/2
UT Khawaja 49* (68b)
SE Marsh 31* (42b) -
9:28 AM (IST) Jan 12, 2019
24वें ओवर की तीसरी गेंद रायडू ने फिर से छोटी फेंकी और फिर से गेंद की दिशा लेग स्टंप के बाहर थी, ख्वाजा ने फिर से गेंद को फाइन लेग की सैर कराई, ओवर में दो चौके आते हुए
-
9:27 AM (IST) Jan 12, 2019
अंबाती रायडू को गेंदबाजी में लाया गया है, पहली ही गेंद शॉर्ट और लेग स्टंप के बाहर, ख्वाजा ने गेंद पर करारा प्रहार किया और गेंद फाइन लेग के बाहर चली गई
-
9:25 AM (IST) Jan 12, 2019
23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ख्वाजा ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद चार रनों के लिए चली गई, हालांकि शॉट हवा में था और बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े फील्डर ने हवा में डाइव लगाकर गेंद को कैच लेने की कोशिश भी की लेकिन गेंद उनके खासा दूर रह गई
-
9:17 AM (IST) Jan 12, 2019
21वें ओवर की दूसरी गेंद पर ख्वाजा के खिलाफ स्टंपिंग की अपील और थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया गया, रीप्ले में देखा गया कि ख्वाजा पूरी तरह से सुरक्षित हैं
-
9:14 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
20 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 91/2
-
9:14 AM (IST) Jan 12, 2019
20वें ओवर की चौथी गेंद कुलदीप ने गेंद की स्पीड बढ़ाई और मार्श ने गेंद को चार रनों की सैर करा दी, शानदार स्ट्रोक
-
9:09 AM (IST) Jan 12, 2019
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप के पास अपनी ही गेंद पर कैच लेने का मौका बन सकता था लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर रह गई
-
9:08 AM (IST) Jan 12, 2019
18वें ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा के खिलाफ LBW की अपील लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया
-
9:02 AM (IST) Jan 12, 2019
रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए
-
9:01 AM (IST) Jan 12, 2019
शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच साझेदारी पनपती हुई और ये ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छी बात है
-
8:59 AM (IST) Jan 12, 2019
रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी में लाया गया
-
8:59 AM (IST) Jan 12, 2019
चौका! 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ख्वाजा ने गेंद को चार रनों के लिए भेजा, कुलदीप यादव ने गेंद को शॉर्ट रखा था और ख्वाजा ने उसे चार रनों की सैर करा दी
-
8:57 AM (IST) Jan 12, 2019
अलर्ट
मोहम्मद शमी मैदान से बाहर चले गए, हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो क्यों गए हैं
-
8:55 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
15 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 66/2
-
8:53 AM (IST) Jan 12, 2019
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तोहफे के रूप में चार रन मिले, शमी की गेंद पर बल्लेबाज पूरी तरह से चकमा खा गया और धोनी भी गेंद को रोक नहीं पाए, ऑस्ट्रेलिया को चार रन मिले
-
8:47 AM (IST) Jan 12, 2019
13वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्श का खूबसूरत शॉट, गेंद डीप मिड विकेट के बाहर 4 रनों के लिए पहुंची
-
8:43 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है लेकिन टीम ने 2 विकेट खो दिए हैं
-
8:39 AM (IST) Jan 12, 2019
चौका! 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा ने शानदार ड्राइव शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के बाहर चली गई
-
8:38 AM (IST) Jan 12, 2019
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने ख्वाजा के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर पर अपील का कोई प्रभाव नहीं, धोनी ने कप्तान और गेंदबाज से बातचीत की और भारत ने रिव्यू नहीं लिया
-
8:36 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट
10 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 41/2
-
8:35 AM (IST) Jan 12, 2019
विकेट! अगली गेंद पर कुलदीप की बेहतरीन वापसी, कैरी गेंद को कट करना चाहते थे और कोहली ने पहले से ही इस शॉट के लिए स्लिप में रोहित को तैनात कर रखा था, गेंद ने कैरी के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की, कुलदीप को पहले ही ओवर में सफलता मिली
-
8:34 AM (IST) Jan 12, 2019
चौका! 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कैरी का शानदार स्ट्रोक, कैरी क्रीज के अंदर गए, गेंद को आकिर तक देखा और गेंद को चौके के लिए भेजा
-
8:32 AM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में एक और बदलाव, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लाया गया
-
8:27 AM (IST) Jan 12, 2019
गेंदबाजी में पहला बदलाव, मोहम्मद शमी को गेंदबाजी में लाया गया
-
8:25 AM (IST) Jan 12, 2019
8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खलील दिशा से भटके और कैरी ने मौका का पूरा फायदा उठाया, लेग स्टंप के बाहर की गेंद को कैरी ने फ्लिक किया और गेंद को लॉन्ग ऑन के बाहर चार रनों के लिए पहुंचा दिया
-
8:22 AM (IST) Jan 12, 2019
स्कोर अपडेट: 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन
-
8:12 AM (IST) Jan 12, 2019
पांचवें ओवर की चौथी गेंद भुवी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट फेंकी, कैरी के पास हाथ खोलने का मौका था, उन्होंने गेंद को सिर्फ दिशा दिखाई, टाइमिंग, प्लेसमैंट ने गेंद को चार रनों के लिए पहुंचा दिया
-
8:10 AM (IST) Jan 12, 2019
कुछ इस अंदाज में भुवी ने फिंच को बोल्ड किया था और अपने वनडे करियर के 100 विकेट पूरे किए
-
8:09 AM (IST) Jan 12, 2019
चौथे ओवर की चौथी गेंद ने कैरी के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई
-
8:06 AM (IST) Jan 12, 2019
कैरी ने फ्री हिट को जाया नहीं जाने दिया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से 4 रनों के लिए भेज दिया
-
8:06 AM (IST) Jan 12, 2019
चौथे ओवर की पहली गेंद खलील ने फिर से नो फेंकी, इस बार उनके सामने एलेक्स कैरी होंगे
-
8:03 AM (IST) Jan 12, 2019
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिला दी, भुवी ने फिंच के गिल्लियों को बिखेर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई, फिंच के लिए टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आने वाली गेंद टेस्ट सीरीज से ही मुसीबत बनी हुई थी और भुवी ने भी वैसा ही किया उन्होंने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खिलाकर अंदर की तरफ लाए और गेदं फिंच के बैट और पैड के बीच से स्टंप्स पर जा लगी
-
7:57 AM (IST) Jan 12, 2019
फ्री हिट पर फिंच कुछ भी नहीं कर पाए और गेंद खाली निकल गई
-
7:57 AM (IST) Jan 12, 2019
ओवर की तीसरी गेंद खलील ने नो फेंकी, इसका मतलब फिंच को फ्री हिट मिलेगी
-
7:56 AM (IST) Jan 12, 2019
भारत की तरफ से दूसरे ओवर की शुरुआत युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद कर रहे हैं, पहली ही गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई और उन्होंने उत्साह में हल्की अपील की लेकिन उसे कोई भी ठुकरा सकता था
-
7:55 AM (IST) Jan 12, 2019
भूवी ने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन दिए, इस दौरान उनके ओवर में एक बार LBW की अपील और एक बार फिंच के बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा
-
7:54 AM (IST) Jan 12, 2019
पांचवीं गेंद पर भुवी ने फिंच के खिलाफ LBW की अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया
-
7:51 AM (IST) Jan 12, 2019
भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच और ऐलेक्स कैरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं
-
7:34 AM (IST) Jan 12, 2019
टॉस के बाद फिंच का बयान: हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें थोड़ ध्यान देना होगा। टेस्ट सीरीज में मेरी फॉर्म बेहद खराब रही थी। लेकिन वनडे फॉर्मेट में नई सिरे से शुरुआत करना चाहूंगा।
-
7:32 AM (IST) Jan 12, 2019
टॉस के बाद कोहली का बयान: हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट बहुत अच्छा है और मैदान की एक तरफ की बाउंड्री छोटी भी है। मुझे लक्ष्य का पीछा करना पसंद है और ऐसे में ये एक अच्छा चेजिंग गेम होगा। हार्दिक और राहुल के ना रहने से टीम का बैलेंस बिगड़ा है लेकिन जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।
-
7:28 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरेनडर्फ को डेब्यू करने का मौका मिला है तो वहीं, पीटर सिडल 9 साल के बाद कोई वनडे मैच खेलेंगे
-
7:27 AM (IST) Jan 12, 2019
भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को हार्दिक पंड्या को मौका मिला है, धोनी, रोहित और रायडू की वापसी हुई है
-
7:24 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
-
7:23 AM (IST) Jan 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एरोन फिंच के हाथों में है
-
7:20 AM (IST) Jan 12, 2019
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे सिडनी में खेला जा रहा है
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे सिडनी में खेला जा रहा है