1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल धवन दूसरे वनडे से हुए बाहर

IND vs AUS : भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल धवन दूसरे वनडे से हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 06:52 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच से शिखर धवन बाहर हो गए हैं। इस मैच में उनकी जगह युजवेंद्र चहल फील्डिंग करेंगे।

India vs Australia 2nd ODI Rajkot Shikhar Dhawan Injury BCCI Update- India TV Hindi
India vs Australia 2nd ODI Rajkot Shikhar Dhawan Injury BCCI Update Image Source : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में चोटिल होने के बाद शिखर धवन बाहर हो गए हैं। वो दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे उनकी जगह मैदान पर युजवेंद्र चहल फील्डिंग कर रहे हैं। पारी के 10 ओवर के दौरान पैट कमिंस के एक गेंद धवन की पसली में लग गई थी जिसके बाद वो मैदान पर दर्द से जूझते हुए नजर आए थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धवन के बाहर होने की जानकारी दी।

पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन पुल शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन असमतल उछाल की वजह से पैट कमिंस की गेंद उनकी पसली में लग गई। उस समय धवन 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। धवन ने दर्द में भी अपनी पारी खेलना जारी रखा और 90 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 96 रन बनाए।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए हैं। धवन के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने जहां 76 गेंदों पर 78 रन बनाए, वहीं राहुल ने अंत में आकर 52 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल