1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा खुलासा! बोले- धोनी और रोहित ने शंकर को 46वें ओवर में गेंद देने से रोका था

जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा खुलासा! बोले- धोनी और रोहित ने शंकर को 46वें ओवर में गेंद देने से रोका था

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2019 10:41 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 10:41 pm IST

मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता। 

जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा खुलासा! बोले- धोनी और रोहित ने शंकर को 46वें ओवर में गेंद देने से रोक- India TV Hindi
जीत के बाद विराट कोहली का बड़ा खुलासा! बोले- धोनी और रोहित ने शंकर को 46वें ओवर में गेंद देने से रोका था Image Source : PTI

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां कहा कि वह 46वें ओवर में विजय शंकर को गेंद सौंपना चाहते थे लेकिन पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उपकप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता। शंकर ने न सिर्फ अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट लिये। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर शंकर को देने के बारे में सोच रहा था लेकिन धोनी और रोहित ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी। उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते है तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ। शंकर ने स्टंप्स की सीध में गेंदबाजी की और यह काम आया। रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है।’’ 

भारतीय कप्तान ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में टीम की वापसी करने वाले बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह चैम्पियन गेंदबाज है। एक ओवर में दो विकेट लेकर उसने मैच का रूख हमारे तरफ मोड़ दिया। ऐसे मैचों से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। विश्व कप में भी हमें ऐसे कम स्कोर वाले मैच मिल सकते है। यह पिच केदार जाधव की गेंदबाजी के लिए सटीक थी। वह आखिरी ओवर में भी गेंदबाजी करना चाहता है।’’ 

एकदिवसीय क्रिकेट में 40वां शतक लगाने वाले कोहली ने कहा, ‘‘यह सिर्फ संख्या है। लेकिन जब आप मैच जीतते है तो अच्छा लगता है। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो हालात मुश्किल थे। मेरे पास पूरी पारी में बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुझे टीम की गेंदबाजी से ज्यादा खुशी मिली है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल