1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: रांची मैच ड्रॉ, धर्मशाला में होगी निर्णायक जंग

IND vs AUS: रांची मैच ड्रॉ, धर्मशाला में होगी निर्णायक जंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2017 08:44 am IST,  Updated : Mar 20, 2017 05:08 pm IST

रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरा मैच बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। 152 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के बाद भारत ने कल मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के

Ishant Sharma- India TV Hindi
Ishant Sharma

रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरा मैच आज यहां ड्रॉ हो गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैंड्सकॉंब (71 नाबाद) और मार्श (53) ने ज़बरदस्त बैटिंग करते हुए भारत की तरफ झुक रहे मैच को ड्रॉ की तरफ मोड़ दिया। भारते के लिए जडेजा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। 

चार मैचों की सिरीज़ 1-1 से बराबर है। चौथा मैच धर्मशाला में 25 मार्च से शुरु होगा।

लाइव अपडेट्स:

- मैच ड्रॉ

-मैक्सवेल आउट , ऑस्ट्रेलिया 190/6

- ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। शॉन मार्श (53) को जडेजा ने किया आउट। ऑस्ट्रेलिया 187/5।

- 90 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 183/4। हैंड्सकॉम्ब 62 और शॉन मार्श 53 पर नॉटआउट।

- ड्रिंक्स ब्रेक

- मार्श का अर्ध शतक, ऑस्ट्रेलिया 180/4, 28 रन की बढ़त

- हैंड्सकॉंब और मार्श के बीच 109 रन की साझेदारी

- 18 ओवर बाक़ी हैं और लगता है कि मैच ड्रॉ हो जाएगा

- हैंड्सकॉंब और मार्श के बीच 102 रन की साझेदारी

-हैंड्सकॉंब का अर्ध शतक, ऑस्ट्रेलिया 163/4, 11 रन की बढ़त

- 74 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 159/4, हैंड्सकॉम्ब 46 और शॉन मार्श 45 

- ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त ख़त्म की, 152/4

- नॉट आउट, भारत के दोनो DRS अब ख़त्म हो चुके हैं।

- हैंड्सकॉंब के खिलाफ lbw की अपील, अंपायर ने नकारी, कोहली ने DRS लिया

- टी के बाद खेल शुरु, अश्विन का पहला ओवर मैडन, मार्श स्टंपिंग में बचे

- टी ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया 149/4, मार्श 38, हैंड्कॉंब 44 

- 66 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 145/4। हैंड्सकॉम्ब 42 और शॉन मार्श 36 पर नॉटआउट।

- चायकाल में 10 मिनट बाकी, मैच भारत के हाथ से खिसकता लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया भारत की पहली पारी की बढ़त से सिर्फ 7 रन दूर

- 64 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 143/4। हैंड्सकॉम्ब 41 और शॉन मार्श 36 पर नॉटआउट।

- 60 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/4। हैंड्सकॉम्ब 31 और शॉन मार्श 35 पर नाबाद।

-ऑस्ट्रेलिया 131/4,मार्श 35, हैंड्सकॉंब 29

- नॉट आउट

- मार्श के ख़िलाफ़ lbw की अपील, अंपायर ने नकारी, कोहली ने लिया DRS

-ऑस्ट्रेलिया 105/4,मार्श 27, हैंड्सकॉंब 11

-ऑस्ट्रेलिया 91/4, मार्श 18, हैंड्सकॉंब 7

- कोहली ने उमेश के साथ अश्विन को बॉलिंग पर लगाया है

- मार्श और हैंड्सकॉंब के बीच 23 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

- 62 ओवर बाक़ी हैं।

- लंच के बाद उमेश यादव बॉल करने के लिए तैयार

- लंच की घोषणा, ऑस्ट्रेलिया 83/4, मार्श 15, हैंड्सकॉंब 4

- ये लंच के पहले आख़िरी ओवर हो सकता है, जडेजा कर हैं। 

- ईशांत की जगह अश्विन को लाया गया, कल जडेजा के साथ चार ओवर किए थे

- ऑस्ट्रेलिया 33 ओवर के बाद 73/4, मार्श 12, हैंड्कॉंब 1

- विकेट मिलने के बाद ईशांत दोगुने जोश से बॉलिंग कर रहे हैं।

- क्रीज़ पर दो नए बल्लेबाज़, मार्श और हैंड्सकॉंब

- स्मिथ ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया अभी भी 89 रन पीछे है।

- स्मिथ बोल्ड...जडेजा ने दिया झटका

- शॉन मार्श आए हैं स्मिथ का साथ देने जो 21 रन बनाकर खेल रहे हैं

- रेनशा आउट...ईशांत ने lbw किया....

- खेल शुरु हुए 90 मिनट हो चुके हैं और भारत को अभी भी आज के पहले विकेट की तलास

- हैरानी की बात है कि टर्निंग पिच पर आज कोहली ने अब तक अश्विन को बॉलिंग नही दी है। यादव की जगह ईशांत बॉलिंग कर रहे हैं।

- ड्रिंक्स टाइम

- अब तक स्मिथ और रेनशॉ ने धैर्य के साथ बैटिंग की है जो समय की मांग भी है। दूसरी तरफ भारत की लंच के पहले कम से कम एक और विकेट लेने की कोशिश

- ऑस्ट्रेलिया 22 ओवर के बाद 45/2, रेनशॉ 14, स्मिथ 13

- ऑस्ट्रेलिया 12 ओवर के बाद 34/2, रेनशॉ 9, स्मिथ 8

- स्मिथ का कवर ड्राइव, 4 रन

- दूसरे छोर से बॉलिंग की ज़िम्मेदारी उमेश यादव को

- पहले ओवर में एक रन। 

- बॉलिंग की शुरुआत जडेजा कर रहे हैं। सामने हैं स्मिथ

- खिलाड़ी मैदान पर 

- सुबह के केल में बहुत कुछ निर्भर करता है कि रेनशॉ और स्मिथ किस तरह जडोजा और अश्विन का सामना करते हैं। 

- रवि शास्त्री के अनुसार जिस छोर से कल जडेजा बॉलिंग कर रहे थे वो अब लैंड माइन में तब्दील हो चुकी है यानी वहां बारुदी सुरंग बिछी हुई है। ये ऑस्त्रलिया के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। ऐसे विकेट पर कब कौन सी बॉल आपका विकेट ले जाए पता नही। वार्नर कल जिस तरह जडेजा की बॉल पर बोल्ड हुए थे, ये उसका उदाहरण है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल