1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने एक सवाल का दिया ऐसा जवाब कि जीत लिया हर किसी का दिल

विराट कोहली ने एक सवाल का दिया ऐसा जवाब कि जीत लिया हर किसी का दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2018 09:53 am IST,  Updated : Dec 30, 2018 10:24 am IST

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के पास अब सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया उस मुकाम पर खड़ी है जहां वो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत सकती है। भारत इससे पहले कभी भी ऑस्ट्रेलिया में इतनी मजबूत स्थिति में नहीं रहा है और अब भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। मैच के बाद जब विराट कोहली से इस पर सवाल किया गया तो उनके जवाब ने हर किसी का दिल जीत लिया।

मैच के बाद कोहली से सवाल किया गया, 'क्या आप ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बनेंगे?' इसके जवाब में कोहली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। कुछ भी आखिरी टेस्ट जीतने से हमारा ध्यान नहीं भटका सकता। क्योंकि हम कभी भी सीरीज जीतने की स्थिति में नहीं थे। धन्यवाद।'

आपको बता दें कि भारत ने अब तक एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इसके अलावा कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बतौर कप्तान कोहली की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की है और अब वो बिशन सिंह बेदी के बाद भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान 2 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा कोहली ने इस मामले में गांगुली, गावस्कर, कुंबले को पछाड़ दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल