1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के पास है प्रत्येक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजी आक्रमण- राहुल द्रविड़

भारत के पास है प्रत्येक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजी आक्रमण- राहुल द्रविड़

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2018 11:02 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 11:05 pm IST

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने शनिवार को मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी एक टेस्ट मैच में 20 विकेट झटकने की क्षमता से टीम को बेहतर करने का बढ़ावा मिलता है।

Rahul Dravid- India TV Hindi
Rahul Dravid Image Source : BCCI

चेन्नई। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने शनिवार को मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी एक टेस्ट मैच में 20 विकेट झटकने की क्षमता से टीम को बेहतर करने का बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यहां कहा,‘‘हम जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उसे देखना शानदार है। हम लगातार 20 विकेट ले रहे हैं और हम प्रत्येक टेस्ट में 20 विकेट लेते दिख रहे हैं।’’

 
द्रविड़ ने कहा, ‘‘जब आप टेस्ट में शुरूआत करते हो और आप अपने गेंदबाजी आक्रमण को जानते हैं कि यह 20 विकेट ले सकता है तो इससे आपको बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। इस समय हमारे पास चार या पांच तेज गेंदबाज हैं। तेज गेंदबाजी विभाग की बेंच स्ट्रेंथ भी काफी अच्छी है।’’ 

भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोच द्रविड़ ने चेतेश्वर पुजारा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार फार्म की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,‘‘वह सीरीज में अभी तक शानदार रहा है। अगर हम कल जीत जाते हैं तो वह दो टेस्ट मैचों में दो मैच विजयी पारियां खेल लेगा। मुझे लगता है कि यह शानदार है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल