1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दिया ऑस्ट्रेलिया में जीत का मंत्र, बताया कैसे मिल सकती है जीत

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दिया ऑस्ट्रेलिया में जीत का मंत्र, बताया कैसे मिल सकती है जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 02:23 pm IST

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम को जीत का मंत्र दिया है और कहा है कि अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करनी है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया का होम सीजन खत्म हो चुका है और अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया का इरादा ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हराने का होगा। भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने टीम को जीत का मंत्र दिया है। रोहित ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करनी है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा। रोहित ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हमने वेस्टइंडीज में सीरीज जीती है और हमें इसी आत्मविश्वास को ऑस्ट्रेलिया ले जाना होगा।'

Highlights

  • रोहित शर्मा ने दिया ऑस्ट्रेलिया में जीत का मंत्र
  • रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में देना होगा बेस्ट
  • रोहित शर्मा टी20 सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं

रोहित ने आगे कहा, 'आज जब भी ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो आपके लिए चुनौती बिलकुल भी आसान नहीं रहती। ऑस्ट्रेलिया में हर बार आपकी कड़ी परीक्षा ली जाती है। हमें ऑस्ट्रेलिया में एक नई शुरुआत करनी होगी। वहां हालात अलग होंगे लेकिन मुझे लगता है कि हमें सिर्फ वो दोहराने की जरूरत है जो हम करते आ रहे हैं।'

रोहित ने ये भी कहा कि बेस्ट टीम वही होती है जो लगातार अपने शानदार खेल को जारी रखती है। रोहित ने कहा, 'दुनिया की सबसे अच्छी टीम लगातार अपने अच्छे खेल को दोहराती है। हमें इस सीरीज के बारे में सोचना होगा और जो गुजर चुका है उसे भूलना होगा।'

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में भी जगह दी गई है। रोहित ने इस पर कहा, 'निश्चित रूप से, टेस्ट क्रिकेट ऐसा प्रारूप है जिसके बारे में मैं लंबे समय से सोचता आ रहा हूं। मेरे लिए ये सौभाग्य की बात होगी कि मैं ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा।' हालांकि रोहित ने ये भी कहा कि वो ज्यादा दूर की नहीं सोच रहे हैं और वो पहले टी20 सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल