1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया ने फॉर्टनाइट डांस कर फैंस को किया एंटरटेन, देखिए ये गजब वीडियो

सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया ने फॉर्टनाइट डांस कर फैंस को किया एंटरटेन, देखिए ये गजब वीडियो

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 07, 2019 10:55 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 10:55 am IST

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया और इसके साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया और इसके साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम ने 71 साल बाद सीरीज जीतकर इतिहास रचा है। यह भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में पहली सीरीज जीत है। 

जी हां जब जीत इतनी शानदार है तो भला सेलिब्रेशन के मामले में भारतीय खिलाड़ी कैसे पीछे रह सकते हैं। सिडनी में सीरीज जीतते ही भारतीय टीम अपने कप्तान विराट कोहली को फॉलो करते हुए उनके साथ फॉर्टनाइट डांस करते हुए क्रिकेट फैंस का अभिवादन किया।

क्रिकेट की तरह ही यहां भी कप्तान कोहली ने फ्रंट से लीड किया। उन्होंने पहले हुक स्टेप किया उसके बाद ऋषभ पंत और के एल राहुल ने उन्हें फॉलो किया। इसके पंत और राहुल ने चेेतेश्वर पुजारा का हाथ पकड़कर उन्हें डांस करवाने की भी कोशिश की।

आपको बता दें भारत पहली एशियाई टीम है, जिसने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। इसके अलावा, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत पांचवीं टीम है, जिसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल