1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, 1st T20I India vs England : इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Highlights, 1st T20I India vs England : इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2021 06:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 10:16 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 T20I मैच की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता।

India vs England 2021 live cricket score 1st T20I match updates from Narendra Modi Stadium Ahmedabad- India TV Hindi
India vs England 2021 live cricket score 1st T20I match updates from Narendra Modi Stadium Ahmedabad

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 125 रन का लक्ष्य रखा था जिसे इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने सबसे अधिक 49 रन बनाए, वहीं बेयरस्टो ने 26 और डेविड मलान ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने इंग्लैंड के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। कप्तान इयोन मोर्गन का यह फैसला सही साबित हुआ और आर्चर और आदिल रशिन ने भारत को शुरुआती झटके दिए। राहुल (1) के रूप में भारत को पहला झटका लगा, वहीं कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। कोहली के बाद धवन (4) भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हुए। पंत (21) ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 67 रन की पारी खेली, वहीं इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए।

पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमें 

भारत की प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल