पंत ने इससे पहले 118 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से एक बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से निकाला। एक समय भारत 146 रनों पर ही छह विकेट गंवा चुका था।
भारत ने रविचंद्रन अश्विन (13) के रूप में 146 के कुल योग पर अपना छठा विकेट गंवाया था। पंत उस समय पैर जमा रहे थे और सुंदर के आने के बाद उन्हें बल मिला। पंत ने इस बल का उपयोग एक बड़ी पारी खेलने के लिए किया और भारत को मुश्किल से निकालकर अच्छी स्थिति में ला दिया।
पंत का विकेट 259 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद सुंदर और पटेल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। पटेल ने 34 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (wk), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :- डोमिनिक सिबली, जैक क्रावली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (w), डैनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
संपादक की पसंद