1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 2nd ODI, Highlights : बेयरस्टो (124)-स्टोक्स (99) की धमाकेदार पारियों से 6 विकेट से जीता इंग्लैंड, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs ENG 2nd ODI, Highlights : बेयरस्टो (124)-स्टोक्स (99) की धमाकेदार पारियों से 6 विकेट से जीता इंग्लैंड, सीरीज 1-1 से बराबर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 09:32 pm IST

इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहला मैच 66 रन से जीता था।

बेयरस्टो (124)-स्टोक्स (99) की धमाकेदार पारियों से 6 विकेट से जीता इंग्लैंड, प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए - India TV Hindi
बेयरस्टो (124)-स्टोक्स (99) की धमाकेदार पारियों से 6 विकेट से जीता इंग्लैंड, प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए सबसे अधिक 2 विकेट 

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और हरफनमौला बेन स्टोक्स ने निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमश: 124 और 99 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए बेयरस्टो और स्टोक्स के बीच 175 रन की साझेदारी हुई थी। भारत ने केएल राहुल के शतक और ऋषभ पंत की 77 रन की तूफानी पारी की मदद से इंग्लैंड के सामने 337 रन का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (c), केएल राहुल, ऋषभ पंत (wk), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसीद कृष्णा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मालन, जोस बटलर (wk/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल