1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, India vs England 3rd Test Day 2 : इंग्लैंड (112 & 81) को 10 विकेट से मात देकर भारत (145 & 49/0) ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Highlights, India vs England 3rd Test Day 2 : इंग्लैंड (112 & 81) को 10 विकेट से मात देकर भारत (145 & 49/0) ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 08:00 pm IST

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर 4 मार्च से खेला जाएगा।

india vs england 2021, india vs england live score, india vs england 2021 live score, india vs engla- India TV Hindi
Live cricket Score, India vs England, 3rd Test day- 2 Image Source : INDIA TV

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 112 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 145 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की लाजवाब गेंदबाजी से भारत ने इंग्लिश टीम को दूसरी इनिंग में 81 रन पर ढेर किया और मेहमान टीम ने भारत के सामने 49 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने इसे बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। रोहित ने 25 और गिल ने 15 रन की नाबाद पारी खेली। इस टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने 11 और आर अश्विन ने 7 विकेट चटकाए। अश्विन ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेटर में 400 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट भी पूरे किए। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल