1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई टेस्ट: टीम इंडिया तैयार, इज्जत बचाने उतरेगी इंग्लैंड की टीम

चेन्नई टेस्ट: टीम इंडिया तैयार, इज्जत बचाने उतरेगी इंग्लैंड की टीम

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 07:15 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 07:15 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से आगे है तथा एक और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Alastair Cook and Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Alastair Cook and Virat Kohli | AP Photo

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से आगे है तथा एक और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक पारी और 36 रनों की जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की है, लेकिन वह इंग्लिश टीम पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतना चाहेगी क्योंकि यह इस साल का उसका अंतिम टेस्ट मैच होगा और वह जीत के साथ नए साल में प्रवेश चाहेगी।

​खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई मैच भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अहम होगा। अश्विन ने मुम्बई टेस्ट में 12 विकेट लेकर भारत की जीत तय की थी। वह इस सीरीज में भारत के लिए निर्णायक साबित हुए हैं। यही हाल कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने इस सीरीज में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिए हैं। तमिलनाडु इन दिनों चक्रवाती तूफान वरदा से बुरी तरह प्रभावित है। इसका असर चेपक स्टेडियम पर भी पड़ा है। मैच से 2 दिन पहले से ही पिच को कोयले की गर्मी से सुखाने का काम शुरू हो गया है। तमिलनाड़ु क्रिकेट संघ ने कहा है कि वह मैच कराने की स्थिति में है और इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर रखी है।

Virat Kohli | AP Photo
Virat Kohli | AP Photo

विराट कोहली। (AP फोटो)

दूसरी ओर, इंग्लिश टीम इस मैच को जीतकर स्वदेश जाना चाहेगी। क्रिसमस की छुट्टियों के बाद वह फिर से भारत लौटेगी और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी लेकिन एलिस्टर कुक की टीम के लिए भारत को हरा पाना मुश्किल लग रहा है। मुंबई में पहली पारी में 400 रन बनाने के बाद भी यह टीम पारी के अंतर से हार गई। इससे उसका आत्मविश्वास काफी नीचे गया है। इससे उबरना उसके लिए आसान नहीं होगा। साथ ही स्पिनरों को ठीक से नहीं खेल पाने की कमी ने उसे नुकसान पहुंचाया है। कुक अपनी टीम को एक जीत के लिए प्रेरित करेंगे। वह अपने देशवासियों को क्रिसमस का उपहार देना चाहेंगे और साथ ही साथ बढ़े हुए मनोबल के साथ स्वदेश लौटना चाहेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि चेपक की पिच का रुख दिखाती है क्योंकि दोनों टीमों का संयोजन काफी हद तक इसी बात पर निर्भर करेगा।

वैसे कोहली द्वारा टीम में परिवर्तन की कम उम्मीद है लेकिन फिर भी वह कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाने के बारे में सोच सकते हैं, जिन्हें इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। साथ ही कोहली अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के जारी रखते हुए आईसीसी रैंकिंग में प्रगति जारी रखना चाहेंगे। अभी वह बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।