1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India TV Exclusive: इंग्लैंड दौरे पर विजय और के एल राहुल को करनी चाहिए ओपनिंग: आकाश चोपड़ा

India TV Exclusive: इंग्लैंड दौरे पर विजय और के एल राहुल को करनी चाहिए ओपनिंग: आकाश चोपड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 12, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 07:19 pm IST

आकाश चोपड़ा ने इंडिया टीवी के लोपक्रिय शो 'क्रिकेट की बात' में कहा कि '' ये सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम होगी। ज्यादातर खिलाड़ियों को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है। वो वहां के हालात से अच्छे से वाकिफ हैं।''

आकाश चोपड़ा- India TV Hindi
आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया को अगले महीने से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर अंग्रेजों के खिलाफ 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि दोनों देशों के बीच होने ये सीरीज बेहद रोमांचक होगी। 

आकाश चोपड़ा ने इंडिया टीवी के लोपक्रिय शो 'क्रिकेट की बात' में कहा कि '' ये सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम होगी। ज्यादातर खिलाड़ियों को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है। वो वहां के हालात से अच्छे से वाकिफ हैं। हालांकि पिछले इंग्लैंड दौरे में 2014 में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था लेकिन मुझे लग रहा है इस बार चीजें बदलेंगी। पिछले चार साल में बौतर बल्लेबाज कोहली में भी काफी बदलाव आया है। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा की काउंटी क्रिकेट के बाद वापसी होगी। वहीं, मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे बेहद कारगर साबित होंगे।

आकाश चोपड़ा टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, पिछले कुछ समय से भारतीय गेंदबाजी मजबूत हुई है। आप अपने गेंदबाजों के दमपर टेस्ट मैच जीत रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह मिलकर पूरे 20 विकेट निकाल रहे हैं। 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ईशांत शर्मा ने ही आपको लॉर्ड्स टेस्ट जितवाया था। ईशांत अभी भी काउंटी में खेल रहे हैं। कुल मिलाकर मैं ये कह सकता हूं कि ये मजबूत नजर आती है।

टीम इंडिया के इस पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ने कहा कि ''इंग्लैंड टीम की ओपनिंग जोड़ी खराब प्रदर्शन से गुजर रही है। इंग्लैंड को बार-बार ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ रहा है खुद एलिस्टर कुक के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। तेज गेंदबाजी  में सिर्फ दाएं हाथ के गेंदबाजों हैं।''

चोपड़ ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मुरली विजय के साथ के एल राहुल को खिलाने की वकालत की। उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत के लिए आपका ओपनिंग कॉम्बिनेशन अच्छा होना चाहिए। मेरे हिसाब से मुरली विजय और के एल राहुल को ओपन करवाना चाहिए। विदेशी दौरों पर मुरली विजय कंसीस्टेंटली परफॉर्म करते हैं। वहीं, पिछले कुछ समय से राहुल ने अपने बल्लेबाजी से सभी प्रभावित किया है इंग्लैंड में राहुल को ओपन करवाने को लेकर कोई दो राय नहीं होनी चाहिए। राहुल ने पिछली 8 पारियों में लगातार अर्धशतक जड़े हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें 8 में कम से कम दो अर्शतकों को शतक में तब्दील करना चाहिए था। हालांकि राहुल को और ज्यादा मौके देने की जरूरत है।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल