1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मौजूदा भारतीय गेंदबाजी को लेकर मोईन अली का चौंकाने वाला बयान

मौजूदा भारतीय गेंदबाजी को लेकर मोईन अली का चौंकाने वाला बयान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 08, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 06:08 pm IST

इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।

ईशांत शर्मा-मोईन अली- India TV Hindi
ईशांत शर्मा-मोईन अली Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। अली ने 170 गेंद में 50 रन की पारी खेली और एलिस्टर कुक के साथ 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे मेजबान टीम ने स्टंप तक सात विकेट पर 198 रन बना लिये थे। 

अली ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने एक बार में एक ही गेंद का सामना करने की कोशिश की। मैंने सोचा कि उन्होंने सचमुच अच्छी गेंदबाजी की। विकेट काफी धीमा था, लेकिन गेंद में परिवर्तन हो रहा था इसलिये मैंने सिर्फ संयम बरतने का प्रयास किया। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजों ने मुझे ज्यादा हिट करने वाली गेंद नहीं फेंकी। इसलिये मैंने सिर्फ बल्लेबाजी करने की कोशिश की। मैं हमेशा ऐसे नहीं खेलता लेकिन हम अच्छी स्थिति में थे। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आप सिर्फ उम्मीद करते हो कि वे गेंदबाजी करेंगे। लेकिन वे आप पर हावी हो जाते हैं, वे एक समान रफ्तार और एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं। मैंने अभी तक जितने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया, यह उनमें से एक है। वे हमेशा, लगातार अच्छी गेंदबाजी करते रहे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल