1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को क्यों डरने की जरूरत है ?

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को क्यों डरने की जरूरत है ?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 07, 2016 10:58 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 11:37 pm IST

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ बुधवार यानी 9 नवंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड को चित्त कर

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

मनीष कुमार

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ बुधवार यानी 9 नवंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड को चित्त कर दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भले ही इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश में टेस्ट मैच हार गई हो लेकिन उसे कमतर आंकना भारत के लिए भूल हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ क्या टीम इंडिया को डरने की जरूरत है?

नंबर गेम-

1. साल 2000 के बाद इंग्लैंड की एक मात्र ही ऐसी टीम है जिसने भारत को पिछली तीन लगातार टेस्ट सीरीज़ में हराया है। साल 2011, 2012 और 2014 की सीरीज़ में इंग्लैंड ने भारत को हराया था।

2. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 20.12 की औसत से रन बनाए हैं। बांग्लादेश को छोड़ किसी भी देश के खिलाफ विराट का ये सबसे कम औसत है। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है जहां उनका औसत में 14 का है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने 9 मैच खेले हैं।

3. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 बार अब तक विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है। विराट ने एंडरसन के खिलाफ सिर्फ 15.4 की औसत से रन बनाए हैं।

4. एलस्टर कुक का टेस्ट में भारत के खिलाफ 61.85 का औसत है। भारत के खिलाफ कमसे कम 16 पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ों में ये सबसे बढ़िया औसत है।

5. भारत के खिलाफ पिछली सीरीज़ में ऑफ स्पिनर मोइन अली ने 19 विकेट लिए थे। मोईन अली का किसी भी सीरीज़ में अब तक का ये सबसे अच्छा प्रदर्शन है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।