1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सारे गेंदबाज बढ़िया से कोऑर्डिनेट कर रहे हैं: विराट कोहली

सारे गेंदबाज बढ़िया से कोऑर्डिनेट कर रहे हैं: विराट कोहली

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2016 07:00 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 07:00 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अपने गेंदबाजों की प्रशंसा के पुल बांधते हुए कहा कि वे एक यूनिट की तरह खेले और इनमें से कोई भी निजी उपलब्धि के लिये भूखा नहीं था।

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

विशाखापत्तनम: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अपने गेंदबाजों की प्रशंसा के पुल बांधते हुए कहा कि वे एक यूनिट की तरह खेले और इनमें से कोई भी निजी उपलब्धि के लिये भूखा नहीं था। कोहली ने कहा, ‘ऐसा पार्टनरशिप में हुआ और मुझे लगता है कि सारे बोलर्स एक-दूसरे से अच्छी तरह से कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने कहा, ‘यह उनके लिए वाकई में अच्छी बात है। मुझे उम्मीद है कि वे अपना काम करना जारी रखेंगे। अच्छी चीज है कि वे 4 या 5 विकेट हासिल करने के लिए बेताब नहीं हो रहे हैं। वे बीच-बीच में विकेट हासिल करने की जरूरत को समझ रहे हैं और वे अपनी भूमिका में काफी खुश भी हैं।’

पढ़ें: विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दी 246 रन से शिकस्त

कोहली ने बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी काफी तारीफ की। शमी घुटने की चोट के कारण लगभग पूरे साल मैदान से दूर रहे थे। कोहली ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से काफी प्रतिभावान हैं, हम सभी जानते हैं। उनकी फिटनेस अच्छी होती जा रही है। उन्होंने और उमेश यादव ने कल नई गेंद से जो स्पेल फेंका, वह देखना शानदार था। दोनों 145 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।