1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे कोहली ने बताया 5 दिन में हो जाएंगे फिट

पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे कोहली ने बताया 5 दिन में हो जाएंगे फिट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 12:27 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कमर दर्द के साथ बल्लेबाजी की थी।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कमर दर्द के साथ बल्लेबाजी की लेकिन उन्होंने भरोसा जताया है कि नॉटिंघम में 18 अगस्त से होने वाले अगले मैच से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। 

भारत लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच एक पारी और 159 रन से आज हार गया। कोहली ने दूसरी पारी में 29 गेंदों में मात्र 17 रन बनाये। स्टुअर्ट ब्रॉड ने टी के ब्रेक से कुछ देर पहले उछाल लेती गेंद पर कोहली को शार्ट लेग पर ओलिवर पोप के हाथों कैच कराया। 

कोहली ने कहा,‘‘यह पीठ के निचले हिस्से का मामला है, जो फिर से उभर गया है। ये ज्यादा मैच खेलने के चलते हुआ है। अभी पांच दिन हैं। मुझे भरोसा है कि मैं पांच दिन में ठीक हो जाऊंगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल