1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विशाखापत्तनम टेस्ट: भारतीय बोलर्स ने किया कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

विशाखापत्तनम टेस्ट: भारतीय बोलर्स ने किया कमाल, इंग्लैंड बैकफुट पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 07:04 pm IST

भारत-इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज कमजोर नजर आए। यह भारतीय गेंदबाजों का ही करिश्मा है कि मेहमान टीम अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक 103 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी है।

Ben Stokes and Jonny Bairstown | AP- India TV Hindi
Ben Stokes and Jonny Bairstown | AP

विशाखापत्तनम: भारत-इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज कमजोर नजर आए। यह भारतीय गेंदबाजों का ही करिश्मा है कि मेहमान टीम अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक 103 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी है। बेन स्टोक्स 12 और जॉनी बेयर्सटो 12 रन बनाकर नॉटआउट हैं। उनके बीच छठे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में बनाए गए 455 रनों के आधार पर इंग्लैंड की टीम अभी भी 352 रन पीछे है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंग्लैंड का पहला विकेट कप्तान एलिस्टर कुक (2) के रूप में पहली पारी के तीसरे ओवर में गिरा। कुक को मोहम्मद शमी ने बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा। टीम के लिए यह एक बड़ा झटका था। इसके बाद हासिब हमीद (13) और जोए रूट (53) ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 51 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर जयंत यादव ने रिद्धिमान साहा की मदद से हमीद को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हमीद के आउट होने के बाद रूट का साथ देने आए बेन डकेट (5) को भी मेजबान टीम के गेंदबाजों ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। डकेट को रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड आउट किया।

​

Joe Root | AP
Joe Root | AP

जो रूट को एक 'गलत शॉट' खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा। (फोटो: AP)

इंग्लैंड की सारी उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब अश्विन की गेंद पर उमेश यादव ने रूट को कैच आउट कर पवेलियन भेजा। रूट ने अपनी पारी में 98 गेंदों पर 6 चौके लगाकर टीम के स्कोर को 79 तक पहुंचाया। रूट के आउट होने बाद मेहमान टीम की पारी को संभालने आए मोइन अली केवल एक रन बनाकर 80 के स्कोर पर आउट हो गए। अली को जयंत यादव ने LBW आउट किया। इसके बाद स्टोक्स और बेयर्सटो ने मेहमान टीम की पारी को संभाला और टीम का स्कोर 103 तक पहुंचाया। भारत की ओर से अश्विन ने 2 जबकि समी और जयंत ने एक-एक विकेट चटकाया। इंग्लैंड के बल्लेबाज हमीद रन आउट हुए।

​

Ravichandran Ashwin | AP
Ravichandran Ashwin | AP

रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी कल निर्णायक हो सकती है। (फोटो: AP)

इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत 455 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी में 58 रनों का अहम योगदाना देने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक भी पूरा किया। भारत ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्टम्पस तक 4 विकेट पर 317 रन बनाए थे। अफने करियर का 50वां टेस्ट खेल रहे कोहली 151 और अश्विन एक रन पर नाबाद लौटे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।