1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ire, 1st T20I: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे, बनाए कई रिकॉर्ड

Ind vs Ire, 1st T20I: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे, बनाए कई रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2018 11:30 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 11:42 pm IST

रोहित शर्मा अपने शतक से महज 3 रन से चूक गए और 97 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच मं टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। रोहित ने वनडे में 6,594, टेस्ट में 1,479 और टी20 में 1932* रन बनाए हैं। इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट में रनों की संख्या को मिला दिया जाए तो उनके 10,000 रन हो रहे हैं। आपको बता दें कि रोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी खोई फॉर्म को हासिल कर लिया। रोहित ने इसके अलावा शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 150 से ज्यादा की साझेदारी की।

पहले विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन जोड़ने के साथ ही अब रोहित और धवन अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहली जोड़ी बन गई है जिसने दो बार पहले विकेट के लिए 150 या इससे ज्यादा की साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा दुनिया का कोई भी खिलाड़ी पहले विकेट के लिए दो बार इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका है।

वहीं, रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। आपको बता दें कि दोनों के द्वारा की गई ये साझेदारी दुनिया की चौथी सबसे अच्छी साझेदारी है। पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल (171) के नाम है। वहीं, दूसरे स्थान पर स्मिथ और बोसमैन (170), तीसरे पर के एल राहुल और रोहित शर्मा (165) रन हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।