1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Ireland, 1st T20I: फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

India vs Ireland, 1st T20I: फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 09:23 pm IST

आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का लगातार ये दूसरा अर्धशतक है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक ठोक दिया। रोहित ने इसके साथ ही फॉर्म में भी वापसी कर ली। रोहित के लिए आईपीएल 2018 बेहद खराब रहा था और वो रनों के लिए तरसते नजर आए थे। लेकिन आईपीएल के बाद पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रोहित ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ दिया और शानदार अर्धशतक ठोका। रोहित ने 39 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक लगाया।

रोहित शर्मा के टी20 करियर का ये 15वां अर्धशतक है। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ भी उनका ये दो मैचों में दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले भारत ने जब साल 2009 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था तो उसमें भी रोहित ने नाबाद अर्धशतक लगाया था। 

आपको बता दें कि आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित और धवन ने आते ही तेजी से रन बनाए और आयरलैंड के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। रोहित लगातार अपने शॉट खेल रहे थे और लगातार गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे। इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले रोहित का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल