1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड, 3rd T20I क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड, 3rd T20I क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2019 04:09 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 04:52 pm IST

Live Streaming Cricket, India vs New Zealand 3rd-T20I: देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर और क्रिकेट मैच लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

3rd T20I क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट- India TV Hindi
3rd T20I क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड क बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीतने पर होंगी। मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को जीत कर विदेशी सरजमीं पर एक और नयी इबारत लिखना चाहेगी। 

पिछले तीन महीने भारतीय टीम के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की। इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उनके घर में हराकर द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में फतह हासिल की। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर मौजूदा सत्र का समापन पहली बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जीत के साथ करना चाहेगी। श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में रविवार का दिन प्रशंसकों के लिए ‘सुपर संडे ’ होगा। 

हैमिल्टन मैदान की पिच से हालांकि भारत को सावधान रहना होगा। इस मैदान पर चौथे एकदिवसीय मैच में ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में स्विंग गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने भारत की पारी को महज 92 रन पर समेट दिया था। रविवार को हालांकि परिस्थितियां अलग तरह की होंगी और टीम के लिए विदेशी सरजमीं पर चुनौतीपूर्ण हालात में एक और श्रृंखला जीतने से बड़ी प्रेरणा शायद ही कुछ और हो। 

यहां जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी- 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच 10 फरवरी को हेमिल्टन में खेला जाएगा। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे से शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। 12PM पर टॉस होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच का ऑनलाइन प्रसारण कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच का आप ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल