1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम न्यूजीलैंड WTC फाइनल टॉस : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला, यहां देखें प्लेइंग XI

भारत बनाम न्यूजीलैंड WTC फाइनल टॉस : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला, यहां देखें प्लेइंग XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2021 02:34 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 02:45 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

India vs New Zealand World Test Championship Final Toss Update And Both Team Playing XI- India TV Hindi
India vs New Zealand World Test Championship Final Toss Update And Both Team Playing XI Image Source : TWITTER/@ICC

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

साउथहैंपटन के मौसम की बात करें तो आज धूप खिली हुई है जिसकी जानकारी आज खुद सुबह दिनेश कार्तिक ने दी थी।

भारत ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

प्लेइंग 11-

भारतीय टीम : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।