1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : राहुल और कोहली के एक शॉट पर चहल ने ली चुटकी, बोले 'मेरा शॉट चुराया'

IND vs NZ : राहुल और कोहली के एक शॉट पर चहल ने ली चुटकी, बोले 'मेरा शॉट चुराया'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2020 09:27 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:30 am IST

युजवेंद्र चहल ने राहुल और विराट की चुटकी लेते हुए एक पोस्ट डाली है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Yuzvendra Chahal and KL Rahul- India TV Hindi
Yuzvendra Chahal and KL Rahul Image Source : BCCI

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने मजाकिया अंदाज के कारण ड्रेसिंग रूम में कभी भी दबाव को पनपने नहीं देते हैं। मैच के दौरान और मैच के बाद भी चहल को अक्सर मस्ती भरे अंदाज में देखा जाता है। इसी बीच उन्होंने राहुल और विराट की चुटकी लेते हुए एक पोस्ट डाली है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

गेंदबाजी के लिए जाने वाले चहल ने प्रैक्टिस के दौरान एक अपर कट शॉट का अभ्यास करते हुए अपनी तस्वीर को विराट कोहली और के. एल. राहुल के मैच के दौरान अपर कट शॉट खेलते हुए तस्वीरों को संयोजित करेक ट्वीट किया है। जिसमें चहल ने लिखा, "ये लोग ( राहुल और कोहली ) मेरे शॉट को मैच में दोहराते हुए, बुरा नहीं है इसे जारी रखना यंगस्टर्स।"

चहल के इस तरह के मजाकिया ट्वीट के बाद फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

हाल ही में चहल ने अपनी फेमस चहल टी.वी. पर महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि टीम बस में अभी भी धोनी की सीट पर कोई नहीं बैठता है और ये खाली पड़ी है। 

वहीं टीम इंडिया की बात करें तो वो साल के सबसे अहम न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर रखी है। सीरीज का तीसरा टी20 मैच आज ( 29 जनवरी ) को हैमिल्टन में खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज के. एल. राहुल अगर अर्धशतक जड़ते हैं तो वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अंतराष्ट्रीय टी20 में 3 फिफ्टी जड़ने वाले एकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल