1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक कोच ने टीम से पूछा, ‘‘आप किस रूप में याद रखे जाना चाहते हो’’

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक कोच ने टीम से पूछा, ‘‘आप किस रूप में याद रखे जाना चाहते हो’’

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 01:04 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 03:22 pm IST

पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीकी कोच का मानना है कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकार्ड दुरूस्त करने का सुनहरा मौका है।

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक कोच ने टीम से पूछा, ‘‘आप किस रूप में याद रखे जाना चाहते हो’’ - India TV Hindi
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक कोच ने टीम से पूछा, ‘‘आप किस रूप में याद रखे जाना चाहते हो’’  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ रविवार को विश्व कप के मुकाबले से पहले अपने खिलाड़ियों से सिर्फ एक सवाल पूछा है, ‘‘यह टीम खुद को किस रूप में याद रखे जाना चाहती है।’’ (यहां पढ़ें भारत बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट मैच स्कोर)

पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीकी कोच का मानना है कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकार्ड दुरूस्त करने का सुनहरा मौका है। आर्थर ने कहा, ‘‘हमारे पास 15 शानदार खिलाड़ी हैं और हम उन्हें बार बार पूछते रहते हैं कि आप कैसे याद रखे जाना चाहते हो। आपका नाम इतिहास में किस तरह से दर्ज होगा। कल उनके पास सुनहरा मौका है जिसमें वे अपनी छाप छोड़ सकते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि खेल के मैदान पर यह सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। मैने हालांकि कुछ आंकड़े देखे जिसमें बताया गया है कि फुटबाल विश्व कप फाइनल को एक अरब 60 करोड़ लोगों ने देखा। कल के मैच को करीब डेढ अरब लोग देखेंगे। इससे रोमांचक क्या होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल