1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: भारत की पहली पारी 209 पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका को 77 रनों की बढ़त

LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: भारत की पहली पारी 209 पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका को 77 रनों की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 06, 2018 08:17 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 08:17 pm IST

टीम इंडिया की पहली पारी 209 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रनों की बढ़त हासिल हुई।

दक्षिण अफ्रीका टीम- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका टीम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 209 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रनों की बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा (93) रनों की पारी खेली। पंड्या के अलावा चेतेश्वर पुजारे ने (26), भुवनेश्वर कुमार ने (25) रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में वेर्नन फिलैंडर, कगीसो रबाडा ने 3-3 और डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्केल ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। 

लंच के बाद 185/7 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया का सातवां विकेट भुवनेश्वर कुमार के रूप में गिर गया। भुवी ने (25) रनों की पारी खेली और पंड्या के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पंड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेले और लगने लगा कि वो अपने करियर का दूसरा शतक लगा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें (93) रन पर आउट कर रबाडा ने भारत को 9वां झटका दे दिया। इसके बाद बुमराह (2) को आउट कर रबाडा ने भारतीय पारी को 209 पर समेट दिया।

इससे पहले भारत के 7 विकेट सिर्फ 92 रनों पर गिर गए और लगने लगा कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज जल्द ही टीम इंडिया को समेट देंगे। लेकिन पंड्या ने भुवनेश्वर के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। पंड्या ने तेजी से बल्लेबाजी शुरू कर दी और मेजबान टीम के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। पंड्या ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। लंच के स्कोर 76/4 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया का पांचवां विकेट जल्दी ही गिर गया और काफी देर से टिककर खेल रहे पुजारा (26) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अश्विन भी (12) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हो गए। वहीं साहा तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल