1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: बुमराह ने किया ऐसा कारनामा जो भारत की तरफ से आज तक कोई नहीं कर सका

India vs South Africa 2018: बुमराह ने किया ऐसा कारनामा जो भारत की तरफ से आज तक कोई नहीं कर सका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2018 05:31 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 01:37 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए डेब्यू टेस्ट यादगार रहा। इस मैच में बुमराह ने कुल 4 विकेट लिए।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह

नई दिल्लीभारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए डेब्यू टेस्ट यादगार रहा। इस मैच में बुमराह ने कुल 4 विकेट लिए। इसके अलावा बुमराह के लिए सबसे खास रहा दक्षिण अफ्रीका के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज डीविलियर्स को दोनों पारियों में आउट करना। बुमराह ने पहले ही टेस्ट में डीविलियर्स को दोनों पारियों में आउट कर इतिहास रच दिया। बुमराह अब डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में डीविलियर्स को आउट करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ही अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में डीविलियर्स को आउट करने वाले गेंदबाज हैं।

वहीं भारत की तरफ से किसी भी टेस्ट की दोनों पारियों में डीविलियर्स को आउट करने के मामले में बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुमराह के अलावा ये रिकॉर्ड अमित मिश्रा के भी नाम है। मिश्रा ने 2015 में डीविलियर्स को दोनों पारियों में ढेर किया था। आपको बता दें कि डीविलियर्स अब किसी भी टेस्ट की दोनों पारियों में एक गेंदबाज से आउट होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

किसी भी टेस्ट की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज से आउट होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डीविलियर्स (17), मार्क बाउचर (16), जैक्स कैलिस और ग्रीम स्मिथ (15) हैं। डीविलियर्स ने पहली पारी में 65 और दूसरी पारी में 35 रन बनाए। डीविलियर्स को दोनों पारियों में बुमराह ने आउट किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल