Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SL, galle test, day 3, stump: भारत 189/3, मुकुंद शतक से चूके

Ind vs SL, galle test, day 3, stump: भारत 189/3, मुकुंद शतक से चूके

Written by: India TV Sports Desk Published : Jul 28, 2017 12:27 pm IST, Updated : Jul 28, 2017 06:20 pm IST

भारत ने आज यहां श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिए।

Kohli- India TV Hindi
Kohli

गाले: भारत ने आज यहां श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिए। आख़िरी आउट होने वाले बल्लेबाज़ मुकुंद रहे जिन्होंने 81 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली 76 पर नाबाद हैं।  भारत को पहली पारी के आधार पर 498 रनों की बढ़त मिली हुई है।

इसके पहले भारत के 600 रनों के जवाब में श्रीलंका 291 पर ऑलआउट हो गई थी लेकिन भारत ने फ़ॉलोऑन नहीं दिया। श्रीलंका के नौ विकेट ही गिरे थे, क्योंकि मेजबान टीम के बल्लेबाज असेला गुणारत्ने अंगूठे में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। इसलिए, वह बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे। इस कारण श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई। 

शुक्रवार को पहले सत्र की समाप्ति तक श्रीलंका की टीम आठ विकेट गंवाकर केवल 289 रन ही बना पाई है थी। 

दूसरे सत्र की शुरुआत के बाद टीम के खाते में तीन रन ही जुड़ पाए थे कि जड़ेजा ने लाहिरू कुमारा (2) को आउट कर टीम की पारी 291 रनों पर समेट दी। श्रीलंका के लिए इस पारी में सबसे अधिक 92 रन बनाने वाले दिलरुवान परेरा ने 132 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए।

इससे पहले, अपने पहले दिन गुरुवार के स्कोर पांच विकेट पर 154 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दिन के पहले सत्र के समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 135 रन ही जोड़े थे। 

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (83) और परेरा ने छठे विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय पारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने मैथ्यूज को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया।

मैथ्यूज ने अपने पारी में खेली गईं 130 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनके पवेलियन लौटने के बाद परेरा के साथ टीम की पारी आगे बढ़ाने उतरे कप्तान रंगना हैराथ केवल 9 रन ही बना पाए थे कि वह भी जड़ेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए। 

हैराथ के पवेलियन लौटने के बाद एक छोर पर श्रीलंका की पारी को संभाले हुए परेरा का साथ देने आए नुवान प्रदीप (10) को हार्दिक पांड्या ने विकेट पर टिकने का मौका भी नहीं दिया और बोल्ड कर मेजबान टीम का आठवां विकेट भी गिरा दिया। 

इसके बाद परेरा और कुमारा ने भोजनकाल तक बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर 289 तक पहुंचाया था। हालांकि, दूसरे सत्र में कुमारा के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पहली पारी भी समाप्त हो गई। 

भारत के लिए जड़ेजा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद समी ने दो विकेट चटकाए।

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement