1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 85 साल 32 कप्‍तान मेरा विराट महान: कल बनेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

85 साल 32 कप्‍तान मेरा विराट महान: कल बनेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 05, 2017 07:15 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 07:15 pm IST

6 दिसंबर ये तारीख याद कर लीजिए क्योंकि 6 दिसंबर यानि कल हिंदुस्तान देखेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जो 85 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हो पाया वो कल होने वाला है।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: 6 दिसंबर ये तारीख याद कर लीजिए क्योंकि 6 दिसंबर यानि कल हिंदुस्तान देखेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जो 85 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हो पाया वो कल होने वाला है।

टेस्ट में लगातार 9 सीरीज जीतने का कारनामा सिर्फ इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई टीम कर सकी हैं। विराट की कप्तानी में भारत लगातार 8 सीरीज जीत चुका है। लंका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हैं और कल सीरीज का फैसला 2-0 से हो जाएगा। इसके अलावा विराट गांगुली की 21 टेस्ट जीत की बराबरी कर लेंगे।

कोटला के मैदान पर जिस तरह शमी की गेंदें कहर बरपा रही हैं और जडेजा की गेंदें लंकाई बल्लेबाज़ों को नचा रही हैं। उससे साफ है पांचवें दिन श्रीलंका ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी।  

चौथे दिन खेल खत्म होने तक श्रीलंका के 31 रन पर 3 विकेट गिर चुके हैं। श्रीलंका अब भी भारत से 379 रन पीछे है। हालांकि एक बार फिर से मास्क पहनकर श्रीलंका ने चक्रव्यूह रचा लेकिन इस बार विराट पूरी तरह से तैयार थे।

पहली पारी में श्रीलंका ने 373 रन बनाए। वहीं भारत ने दूसरी पारी 246 रन पर घोषित की और लंका के सामने 410 रन लक्ष्य रखा।

ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान तक हर किसी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है क्योंकि ये टीम उस मुकाम पर पहुंचने वाली है जो सपना धोनी से लेकर गांगुली तक ने देखा था लेकिन विराट जिद के सामने इस रिकॉर्ड को भी नतमस्तक होना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल