1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies: अपने ऐतिहासिक मैच के बाद छलका विराट का दर्द, दिए कई बड़े बयान

India vs West Indies: अपने ऐतिहासिक मैच के बाद छलका विराट का दर्द, दिए कई बड़े बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2018 11:47 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:47 pm IST

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे। 

अपने ऐतिहासिक मैच के बाद छलका विराट का दर्द- India TV Hindi
अपने ऐतिहासिक मैच के बाद छलका विराट का दर्द Image Source : AP

विशाखापट्टनम। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां बुधवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था। वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली, खासकर दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर हेटमेर तथा होप ने मैच बना दिया।" 

कोहली ने इस मैच में सबसे तेज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। 

उन्होंने कहा, "मुझे अपनी इस पारी और 10,000 की उपलब्धि को छूने पर गर्व है। यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने मैच से पहले ही सोच रखा था। इस पिच हर कोई कोई पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां मौसम गर्म था और बाद में आपको रनों का बचाव करना था।" 

कोहली ने कहा, "मैंने पूरी तरह से इस मैच का आनंद लिया। वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे वे इस मैच को ड्रॉ कराने के हकदार थे। आज का मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। जब रन रेट छह के नीचे गिर गया था मैंने सोचा कि वे एक मजबूत स्थिति में हैं। लेकिन कुलदीप, चहल, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल