1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDIA vs WESTINDIES 2nd T-20: 1-0 से टी-20 सीरीज जीता वेस्टइंडीज

INDIA vs WESTINDIES 2nd T-20: 1-0 से टी-20 सीरीज जीता वेस्टइंडीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2016 06:43 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 11:57 pm IST

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच अब से कुछ ही देर में खेला जाएगा। यह मैच लाउंडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।

MS Dhoni
- India TV Hindi
MS Dhoni

नई दिल्ली: 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ दो ओवर ही खेल सकी। आगे का मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। बारिश रुकने का काफी देर इंतजार किया गया और आखिरकार वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 1-0 से विजेता घोषित कर दिया गया।

इससे पहले टी-20 सीरीज के पहले मैच में 245 रनों का अंबार लगाने वाली वेस्टइंडीज की टीम दूसरे मैच में पूरे 20 ओवर भी न खेल सकी और 143 रन पर आल ऑउट हो गई। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 144 रन चाहिए होंगे। एम एस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आपको बता दें कि यह मैच लाउंडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया। पिछले मैच में काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला। आखिरी गेंद में टीम इंडिया को जीत के लिए दो रन चाहिए थे...धोनी स्ट्राइक पर थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए फील्डर के हाथों में समा गई और वेस्ट-इंडीज के खेमें में जीत की लहर दौड़ गई। हालांकि इस मैच में भारत ने अच्छा साहस दिखाया और लगभग जीत के करीब पहुंच गई। केएल राहुल ने सबसे उम्दा प्रदर्शन का मुआयना किया।   

ये होंगी टीमें:

भारत:  महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज:

कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), जेसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, एविन लुईस, मार्लन सैमुअल्स, लेंडिल सिमंस, केरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ड्वायन ब्राोव, सुनील नरेन, सैमुअल बद्री।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल